Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू प्रसाद यादव को फिलहाल राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने बढ़ायी सुनवाई की तारीख
    Breaking News झारखंड

    लालू प्रसाद यादव को फिलहाल राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने बढ़ायी सुनवाई की तारीख

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई. जिसमें राजद सुप्रीमो को कोई राहत नहीं मिली. लालू प्रसाद को फिलहाल बेल के लिए और इंतजार करना होगा.

    हाईकोर्ट में सीबीआई ने लालू प्रसाद की जमानत याचिका का विरोध किया. जिसके बाद कोर्ट ने लालू प्रसाद के हाफ सेंटेंस पूरा होने की अपील को नहीं माना. इसके लिए 26 दिन कम होने के कारण कोर्ट ने बेल पर अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर तारीख मुकर्रर की है.

    उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार मामले में तकरीबन 37 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को 24 जनवरी 2018 को 5 साल की सजा सुनाई गई थी. लालू प्रसाद ने सुप्रीम कोटज़् के आदेश का हवाला देते हुए सजा की आधी अवधि पूरी होने की दलील देकर न्यायालय से इस केस में जमानत देने की अपील की है.

    न्यायालय के समक्ष लालू यादव की ओर से दायर जमानत याचिका में स्वास्थ्य कारणों का भी हवाला दिया गया है. लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर पिछले 28 अगस्त को ही सुनवाई होनी थी. मगर सीबीआई द्वारा समय मांगे जाने के कारण सुनवाई 11 सितंबर तक के लिए टल गयी थी.

    गौरतलब है कि बिहार चुनाव को देखते हुए लालू प्रसाद की जमानत पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. मगर लालू प्रसाद को चाईबासा केस में जमानत मिल भी जाती है, तो वे जेल से बाहर नहीं निकल पायेंगे. इसके पीछे की वजह चारा घोटाले के दुमका केस में लालू प्रसाद का सजायाफ्ता होना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article रिया को जेल में ही रहना होगा, भाई समेत सभी 6 आरोपियों को बेल नहीं

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: TDPL की कराई सभी परीक्षाएं रद्द, CGL भी शामिल

    August 17, 2026

    ‘दिमागी नक्सल’ बोलकर मोदी ने फजीहत करवा ली : सुधीर कुमार पप्पू

    August 17, 2026

    मानव अधिकार सहयोग संघ ने अनाथ बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

    August 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: TDPL की कराई सभी परीक्षाएं रद्द, CGL भी शामिल

    ‘दिमागी नक्सल’ बोलकर मोदी ने फजीहत करवा ली : सुधीर कुमार पप्पू

    मानव अधिकार सहयोग संघ ने अनाथ बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

    मानगो नगर निगम की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो : सरयू राय

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में भव्य रुद्राभिषेक, आर्यन बाबू के गीतों पर झूमे श्रोता

    प्रख्यात भजन गायक मनोज तिवारी 14 सदस्यीय टीम के साथ बहाएंगे शिव महिमा की रसधार

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल

    बोलानी-सरस्वती शिशू विद्या मंदिर विद्यालय मे स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया

    आजादी के 80 साल बाद गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा में बनेगी पक्की सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.