Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिया को जेल में ही रहना होगा, भाई समेत सभी 6 आरोपियों को बेल नहीं
    Breaking News

    रिया को जेल में ही रहना होगा, भाई समेत सभी 6 आरोपियों को बेल नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ड्रग चैट मामले में रिया चक्रवर्ती व अन्य की 5 आरोपियों की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने सभी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. रिया चक्रवर्ती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं इसलिए अभी उन्हें भायखला जेल में ही रहना होगा. ड्रग्स मामले में एनसीबी ने जिन लोगों की गिरफ्तारी की है उनमें रिया चक्रवर्ती, शौव‍िक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद व‍िलात्रा, अब्‍दुल बासित के नाम शामिल हैं. रिया पर ड्रग्‍स मुहैया करवाने, ड्रग्‍स के लिए पैसे देने, सुशांत के साथ पेडलर्स संग सीधे संबंध रखने, शौविक, सैमुअल, दीपेश को ड्रग्‍स के ल‍िए इंस्‍ट्रक्‍शंस देने के आरोप हैं.

    रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी सोर्सेज ने बताया था कि उनके पास पर्याप्त सुबूत हैं जिनके चलते रिया को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि खबरें हैं कि रिया ने बेल की अर्जी में लिखा है कि एनसीबी ने उनसे जबरन दोष कुबूल करवाया है.

    रिया के मामले में सबसे बड़ा पेच धारा 27 (A) में फंसा. इस धारा में 10 साल कैद की सजा है. रिया के ख‍िलाफ यह धारा लगाई गई है. 27 (A) में अवैध ड्रग ट्रैफिकिंग में पैसे के लेन-देन का का मामला आता है. इसमें अपराधियों को दंडित करने के लिए 10 साल तक सजा का प्रावधान है. अब जिस धारा में 10 साल या उससे अध‍िक सजा का प्रावधान है, ऐसे मामलों में आम तौर पर कोर्ट बेल नहीं देती है.

    बता दें कि मजिस्ट्रेट कोर्ट में अर्जी खारिज होने के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी. रिया के वकील कोर्ट में उनकी जमानत को लेकर दलीलें पेश कीं और उन्होंने कहा कि ऐक्ट्रेस ने दवाब में आकर अपना बयान दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू प्रसाद यादव को फिलहाल राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने बढ़ायी सुनवाई की तारीख
    Next Article जिस भाषा में बच्चे आसानी से सीख सकें, उसी भाषा में हो पढ़ाई: पीएम मोदी

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.