Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड पुलिस में समायोजन की मांग खारिज करने पर भड़के सहायक पुलिसकर्मी
    Breaking News झारखंड

    झारखंड पुलिस में समायोजन की मांग खारिज करने पर भड़के सहायक पुलिसकर्मी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *झारखंड पुलिस में समायोजन की मांग खारिज करने पर भड़के सहायक पुलिसकर्मी*
    *अनिश्चितकालीन भाव अवकाश पर गए*
    *समायोजन की मांग पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन*
    झारखंड के पिछले रघुवर सरकार ने नक्सल प्रभावित ईलाकों के बेरोजगार युवाओं को मुख्यधारा से जोड़े रखने को लेकर झारखंड पुलिस बल में सहायक पुलिस के पद पर 10 हजार के मानदेय पर बहाल किया गया था. वैसे पिछली सरकार ने इन्हें तीन साल के बाद जिला बल में नियमित करने का भरोसा दिलाया था. वहीं झारखंड में सत्ता परिवर्तन होते ही वर्तमान हेमंत सरकार ने इनका अनुबंध समाप्त कर दिया. इधर अनुबंध समाप्त होते ही सहायक पुलिसकर्मी आंदोलित हो उठे हैं. और सरकार के विरोध में सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं. वहीं इन्होंने साफ कर दिया है, कि इतने कम मानदेय और परिवार से दूर रहकर जिला पुलिस बल के साथ विधि- व्यवस्था के हर मोर्चे पर सरकार और स्थानीय पुलिस का साथ दिया है. इन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी इन्होंने अपने जान की परवाह किए बगैर 24 घंटे सेवा दी है, बावजूद इसके सरकार ने इन्हें एक झटके में बाहर का रास्ता दिखा दिया. वैसे सरकार के इस फैसले से पूरे राज्य के सहायक पुलिस कर्मियों को बड़ा झटका लगा है. इधर जमशेदपुर पुलिस लाईन में इन्होने सरकार के फैसले के विरोध में मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का पैसला ले लिया है. साथ ही इन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. फिलहाल जमशेदपुर के सैकड़ों सहायक पुलिस कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं. वैसे इन्होने बताया कि विभाग से इनकी नाराजगी नहीं है. ये विभाग की सेवा करने के लिए ही सरकार की बातों में आकर अपना योगदान दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में ई गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) की बैठक आज समाहरणालय सभाकक्ष में सम्पन्न
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.