Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे चिराग पासवान, सीट बंटवारे पर एनडीए में खींचतान
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार में 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे चिराग पासवान, सीट बंटवारे पर एनडीए में खींचतान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में दलितों की राजनीति को लेकर संग्राम मचा हुआ है. जब से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी दोबारा से एनडीए में वापस आए हैं, चिराग पासवान काफी सक्रिय हो गए हैं. चिराग लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. इस बैठक में बिहार संसदीय बोर्ड के सदस्यों के साथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी मौजूद थे. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी.

    बिहार संसदीय बोर्ड में सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात चुनाव लडऩे को लेकर हुई. जिसमें स्पष्ट किया गया है कि बोर्ड 143 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची बनाकर जल्द ही केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौपेंगा. इसके अलावा बैठक में गठबंधन को लेकर भी निर्णय लिया गया है. पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को गठबंधन पर फैसला लेने का अधिकार दिया है. यानी कि सीटों के बंटवारे और गठबंधन पर फैसला चिराग पासवान का ही होगा.

    इसके साथ ही लोकसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बयान पर संसदीय बोर्ड की बैठक में निंदा प्रस्ताव भी परित किया गया.

    दरअसल पीएम मोदी ने पिछले महीने एक संबोधन के दौरान कहा था कि कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है, जिसके बाद एलजेपी ने बिहार के मुख्यमंत्री पर यह कहते हुए हमला किया था कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग कम हो रही है. यह सिर्फ बिहारी या लोक जनशक्ति पार्टी के नेता ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री भी बोल रहे हैं.

    जिसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी के बयानों पर मीडिया से ललन सिंह ने कहा कि वे क्या कहते हैं, ये वे ही जानें. एक कालिदास भी थे जिनके लिए प्रसिद्ध है कि जिस डाल पर बैठे थे, उसी को काटने लगे. ललन सिंह के इस बयान को लेकर एलजेपी का कहना है कि जेडीयू चिराग पासवान की आड़ में प्रधानमंत्री पर हमला कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजय राउत ने कहा- कंगना रनौत नॉटी गर्ल है, हरामखोर का हमारी भाषा में मतलब बेईमान
    Next Article पाकिस्तान पर 6 अरब डॉलर का जुर्माना, कहा- कोरोना से बर्बाद हो गया, नहीं दे पाउंगा

    Related Posts

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    June 27, 2026

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    June 27, 2026

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.