Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान पर 6 अरब डॉलर का जुर्माना, कहा- कोरोना से बर्बाद हो गया, नहीं दे पाउंगा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान पर 6 अरब डॉलर का जुर्माना, कहा- कोरोना से बर्बाद हो गया, नहीं दे पाउंगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान पर एक अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल द्वारा उस पर लगाए 5.8 अरब डॉलर के जुर्माने को उलटने की मांग कर रहा है. पकिस्तान पर यह जुर्माना एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी को खनन पट्टे देने से इनकार करने के लिए लगाया गया था. पकिस्तान ने इसका कारण कोरोना महामारी पर थोपा है. पकिस्तान का कहना है कि इतना बड़ा जुर्माना देने से कोरोनावायरस महामारी से निपटने में मुश्किलें पैदा होंगी. दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रेको दीक नाम का जिला सोने और तांबे सहित खनिज संपदा के लिए प्रसिद्ध है.

    क्या है यह प्रोजेक्ट

    टेथियान वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार कंपनी को रेको दीक माइनिंग प्रोजेक्ट लगभग 3.3 बिलियन डॉलर की लागत से एक विश्वस्तरीय कॉपर-गोल्ड ओपन-पिट खदान का निर्माण और संचालन करने से जुड़ा प्रोजेक्ट है. कंपनी ने कहा कि यह परियोजना बलूचिस्तान और पाकिस्तान में खनन और खनन क्षेत्रों में आगे निवेश के लिए एक बेहतर रास्ता बना सकती है.

    विवाद की ये है वजह

    व्यापक और विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन के बाद कंपनी की स्थानीय सहायक कंपनी ने 2011 में खनन पट्टे का आवेदन प्रस्तुत किया जिसे बलूचिस्तान प्रांतीय सरकार ने नवंबर 2011 में रिजेक्ट कर दिया. पकिस्तान और बलूचिस्तान दोनों के अधिकारियों का कहना है कि खनन पट्टे को बलूचिस्तान सरकार ने समाप्त किया क्योंकि इसे गैर-पारदर्शी तरीके से बनाया गया था और सरकारी रूल और रेग्यूलेशंस का उललंघन करते हुए कंपनी को बहुत अधिक रियायतें दी गईं थीं. अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय हितों की अनदेखी भी की गई.

    ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी ने 2012 में विश्व बैंक मध्यस्थता न्यायाधिकरण से मदद मांगी और 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ यह फैसला सुनाया, जिसमें पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट द्वारा टेथियान के खिलाफ पहले के फैसले को खारिज कर दिया गया.

    दी वर्ल्ड बैंक्स इंटरनेशनल सेंटर फॉर सेटलमेंट ऑफ़ इन्वेस्टमेंट डिस्प्यूट्स ने पकिस्तान पर पर टेथियन कॉपर कार्पोरेशन को अपने रेको दीक खनन पट्टे को रद्द करने के लिए जुर्माना लगाया है. टेथियन कॉपर कार्पोरेशन ऑस्ट्रेलिया के बैरिक गोल्ड कॉर्प और चिली के एंटोफगास्टो पीएलसी का 50-50 संयुक्त उद्यम है.

    फिलहाल इमरान खान की सरकार और टेथियन कॉपर कार्पोरेशन दोनों ने वैकल्पिक समाधान जैसे कि कोई समझौता वगैरह पर चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की है लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. पकिस्तान के अटॉर्नी जनरलों के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि टेथियन कॉपर कार्पोरेशन के साथ कोर्ट से बाहर किसी सेटलमेंट में किसी राशि पर अंतिम निर्णय अभी पेंडिंग है और जो अगले साल तक नहीं आ सकता है.

    कोरोना से निपटने में होगी दिक्कत

    पकिस्तान पर $6 बिलियन डॉलर का लगा जुर्माना पकिस्तान की जीडीपी के लगभग 2त्न के बराबर है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पाकिस्तान के लिए हाल ही में सहमत हुए बेलआउट पैकेज के बराबर है. देश के 40 प्रतिशत विदेशी मुद्रा भंडार के बराबर इस मुआवजे का भुगतान करना इमरान खान सरकार के लिए एक चुनौती के रूप में होगा. कोरोना महामारी ने पाकिस्तान के 212 मिलियन लोगों में से लगभग 300,000 को संक्रमित किया है और 6,300 से अधिक लोगों की इससे मौत हो गई है.

    चीन के मिनिमाल्स कॉर्प द्वारा संचालित सैंदक कॉपर माइन से रेको डिक की निकटता से इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि यदि समस्या का समाधान करने में विफल रहा तो पाकिस्तान बीजिंग से मदद ले सकता है. मिनिमल्स के अध्यक्ष गुओ वेन्किंग ने पिछले साल बीजिंग में प्रधान मंत्री खान के साथ मुलाकात भी की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे चिराग पासवान, सीट बंटवारे पर एनडीए में खींचतान
    Next Article आगरा में दो केमिकल फैक्टरी में लगी आग, आसपास घर खाली कराए गए, वायुसेना से मांगी गई मदद

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.