Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरी तरह बदल जायेगा ट्रेनों का टाइमटेबल, करीब 500 ट्रेनें बंद करने की तैयारी में रेलवे
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पूरी तरह बदल जायेगा ट्रेनों का टाइमटेबल, करीब 500 ट्रेनें बंद करने की तैयारी में रेलवे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय रेलवे अपनी सभी ट्रेनों का टाइम टेबल को पूरी तरह से बदलने की तैयारी कर रहा है. नये टाइम टेबल को लागू करने के लिये करीब 500 ट्रेनों को बंद और 10 हजार स्टॉप को खत्म किया जायेगा. इस टाइम टेबल को कोरोना संकट खत्म होते ही लागू किया जाएगा.

    एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि टाइम टेबल में इन बदलावों के बाद इंडियन रेलवे की कमाई सालाना 1500 करोड़ रुपये तक बढ़ा जाएगी. रेल मंत्रालय के एक आंतरिक आकलन के अनुसार 1500 करोड़ रुपये की यह अनुमानित कमाई बिना किराये या अन्य चार्ज में बढ़ोतरी के ही आएगी. यह टाइम टेबल समेत अन्य ऑपरेशनल पॉलिसी में बदलाव की जरिए होगी.

    इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक न्यूज रिपोर्ट में कहा है कि 15 प्रतिशत ज्यादा माल भाड़ा ट्रेनों का एक्सक्लुसिव कॉरिडार में ज्यादा तेज स्पीड पर चलाया जा सकेगा. रेलवे ने अनुमान लगाया है कि पूरे नेटवर्क में पैसेंजर ट्रेन सविज़्स की औसत स्पीड में 10 फीसदी का इजाफा होगा. इंडियन रेलवे ने आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों के साथ मिलकर जीरो बेस्ड टाइम टेबल तैयार किया है.

    औसतन सालाना 50 प्रतिशत से कम ओक्युपेंसी वाली ट्रेनों को इस नेटवर्क में कोई स्थान नहीं मिलेगा. अगर जरूरत पड़ी तो इन ट्रेनों को अन्य ट्रेनों के साथ मर्ज कर दिया जाएगा. मर्ज करने के लिए पॉपुलर ट्रेनों को चुना जाएगा.

    लंबी दूरी वाली ट्रेनों केा 200 किलोमीटर से पहले कोई स्टॉप नहीं होगा. हालांकि, अगर इस बीच कोई प्रमुख शहर पड़ता है तो वहां पर स्टॉपेज हो सकती है. रेलवे कुल 10 हजार स्टॉपेज को खत्म करने की तैयारी में है.

    सभी पैसेंजर ट्रेनें हब एंड स्पोक मॉडल पर चलेंगी. 10 लाख या उससे ज्यादा आबादी वाले शहर हब होंगे. इन्हीं शहरों में लंबी दूसरी वाली ट्रेनों का स्टॉप होगा. छोटे स्टेशनों को हब से अन्य ट्रेनों के साथ कनेक्ट किया जाएगा. यह टाइमटेबल के अनुसार होगा.

    इसके अलावा, प्रमुख टूरिस्ट स्थानों को तीर्थ स्थलों को भी हब का दर्जा दिया जाएगा. नया टाइम टेबल से मुंबई लोकल जैसे सबअर्बन नेटवक्र्स प्रभावित नहीं होंगी. नया टाइम टेबल रेलवे के पास उपलब्ध रोलिंग स्टॉक के युक्तिसंगत होगा. ट्रेनों में या तो 22 एलएचबी कोचेज या 24 इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के कोचेज होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशांति के लिये चीन को अपनी सेना पीछे हटानी ही होगी: राजनाथ सिंह
    Next Article बंगाल की खाड़ी में भारत और रूस के बीच नौसेनिक अभ्यास

    Related Posts

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.