Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पैरोल कैदी का अधिकार नहीं, खतरनाक अपराधी इसके योग्य नहीं: गृह मंत्रालय
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पैरोल कैदी का अधिकार नहीं, खतरनाक अपराधी इसके योग्य नहीं: गृह मंत्रालय

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना महामारी के कारण पैरोल पर रिहा कैदियों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में किये जा रहे अपराधों को गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि आतंकवादी घटनाओं और घृणित अपराधों तथा हत्या के मामलों से संबंधित कैदियों को यह छूट नहीं दी जानी चाहिए. मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा पुलिस महानिदेशकों और जेल महानिदेशकों को आज पत्र लिखकर कैदियों को पैरोल पर छोड़े जाने के नियमों और दिशा निर्देशों को सख्ती से लागू करने तथा पैरोल के बारे में निर्णय लेने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति की सलाह लेने को कहा है.

    इस समिति संबंधित विभागों के अधिकारी तथा मनोचिकित्सक और परामर्शदाता आदि शामिल होंगे. मंत्रालय ने कहा है कि कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जाना किसी कैदी का अधिकार नहीं है और यह एक तरह की छूट या रियायत होती है. इसके बारे में निर्णय योग्यता तथा नियमों के आधार पर लिया जाना चाहिए.

    पत्र में राज्यों से कहा गया है कि कैदियों को पैरोल पर रिहा करने या किसी कैदी को सदाचार के आधार पर सजा पूरी होने से पहले रिहा करने के मौजूदा तरीकों की जेल मैनुअल 2016 तथा मंत्रालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के आधार पर समीक्षा की जानी चाहिए.

    मंत्रालय ने कहा है कि रिहायी या पैरोल का निर्णय लिये जाने से पहले सावधानी और समग्रता के साथ प्रत्येक मामले की व्यापक जांच की जानी चाहिए. पत्र में यह भी कहा गया है कि छोड़े गये कैदियों के व्यववहार की निगरानी भी की जानी चाहिए. मंत्रालय ने सभी राज्यों से इस बारे में अनुपालन रिपोर्ट देने को भी कहा है. उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण जेलों से पैरोल पर छोड़े गये कैदियों द्वारा देश भर में अपराध करने की रिपोर्ट आने के बाद इस बारे में कदम उठाने पर विचार किया जा रहा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकंगना ने कहा-किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, 09 सितंबर को आऊंगी मुंबई
    Next Article आईपीएल 2020 के कमेंट्री पैनल से हटाए गए संजय मांजरेकर

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.