Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर में चालू हालत में खड़ी सुमो में मृत पाया गया युवक विरसानगर पुलिस ने दिखाई मानवता
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    बिरसानगर में चालू हालत में खड़ी सुमो में मृत पाया गया युवक विरसानगर पुलिस ने दिखाई मानवता

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2020Updated:August 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर में चालू हालत में खड़ी सुमो में मृत पाया गया युवक विरसानगर पुलिस ने दिखाई मानवता
    बिरसानगर इलाके में शुक्रवार की रात एक अजीबोगरीब घटना हुई, जिसमें चालू हालत में खड़ी सूमो में बैठे बारीडीह के रहने वाले युवक 35 वर्षीय दीपक सिन्हा की मौत हो गई. वह विजया गार्डन का रहने वाला था. स्थानीय लोगों ने बताया कि बिरसानगर जोन नंबर 8 में शकुंतला मैरिज हॉल के बाहर शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे एक स्कॉर्पियो चालू हालत में खड़ी थी. अंदर एक युवक बैठा हुआ था. रात के 10:00 बजे तक गाड़ी चालू हालत में ही रह गई और अंदर बैठा युवक ड्राइविंग सीट पर सीट को खोल कर अंदर लेटा हुआ था और वह गाड़ी में ही रह गया. रात करीब 10:00 बजे लोगों ने गाड़ी को चालू हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली. गाड़ी का दरवाजा खुला नहीं तो किसी तरह परिजनों की तलाश कर उन्हें सूचना देकर बुलाया गया. गाड़ी का दरवाजा खुला तो एक युवक बेहोशी की हालत में था. उसे तत्काल एमजीएम लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों का कहना है कि दीपक सिन्हा दम्मा का रोगी था और वह बारीडी स्थित विजया गार्डन में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. साथ में उसकी मां भी रहती थी. वह शुक्रवार को शाम में घर से निकला था. उसके बाद से वापस नहीं लौटा. वह कॉल सेंटर में काम करता था जो उसके घर के पास ही हैं. पुलिस ने उसके शव का इंक्वेस्ट तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

    अचेत व्यक्ति को इमरजेंसी में लाने का स्टेचर तक नहीं एमजीएम अस्पताल में लोगों की शिकायत व्यवस्था सुधारें मंत्री जी
    कहने को तो स्वास्थ्य मंत्री शहर के हैं, लेकिन अव्यवस्था का आलम यह है कि देर रात कोल्हान में सरकार के सबसे बड़े हॉस्पिटल एमजीएम में मरीजों के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिलता. बिरसानगर जॉन नंबर आठ में चालू हालत में खड़ी सुमो पर मिले युवक को अचेत हालत में हॉस्पिटल लाया गया. युवक को इमरजेंसी में पहुंचाना था लेकिन, हॉस्पिटल में स्टेचर तक नहीं मिला. अंततः डॉक्टर को सूमो में ही आकर मरीज को देखना पड़ा. जिसे जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. हालांकि परिवार के लोग उसे टीएमएच ले गए वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए बिरसा नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया की उन्हें रात करीब 10:45 बजे चालू हालत में खड़ी सुमो की जानकारी मिली थी. उसके बाद वे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. युवक की पहचान नहीं हो पा रही थी जो सुमो में अचेत हालत में था. गाड़ी का नंबर के आधार पर उसके परिवार का पता लिया गया और फिर पुलिस उसके परिवार को लेकर आई. पुलिस द्वारा जितनी तत्परता यह काम किया गया वह काबिले तारीफ है. फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के परिवार वालों को जो बाहर रहते हैं सूचित कर दिया गया है. उनके आने के बाद तय होगा कि वह लोग शव का पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं या नहीं. क्योंकि युवक बीमार रहता था और अस्थमा का मरीज था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिया सहित मुख्य आरोपियों का CBI करवा सकती है पॉलिग्राफ टेस्ट
    Next Article राजेश शुक्ल ने झारखंड के लोंगों को करमा और राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.