Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का एक जवान शहीद
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का एक जवान शहीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार सुबह तीन आतंकवादी मारे गए. जबकि सुरक्षाबलों का एक जवान शहीद हो गया.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पुलवामा के जदूरा में कल देर रात तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब लक्षित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कारज़्वाई में गोलीबारी की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई.बता दें कि मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और दो पिस्टल बरामद हुए हैं. वहीं इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी घायल हो गया था. घायल जवान को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया.वही इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में अलबदर के जिला कमांडर शकूर पर्रे समेत चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया. ये भाजपा से जुड़े श्रीनगर के पंच निसार अहमद के अपहरण व हत्या में शामिल थे. इनसे दो एके 47 राइफल व तीन पिस्टल बरामद किए गए हैं. आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पंच के अपहरण व हत्या में शामिल शकूर और सुहैल भट समेत चार आतंकी मारे गए हैं. एक आतंकी को मौके से पकड़ा भी गया है.शोपियां जिले के किलूरा इलाके में पुलिस को दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली. इस पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने पहले संयम बरतते हुए उन्हें समर्पण करने को कहा. इसके बाद भी वे नहीं माने और गोलीबारी करते रहे. जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई.लगभग तीन घंटे चली मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली. हालांकि इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन उनके पास से मिले सामानों के आधार पर उनके अल बदर के होने का अंदेशा जताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन को काफी पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया. इस वजह से सुरक्षाबलों को किसी प्रकार का नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में बढ़ता ही जा रहा है कोरोना संक्रमण, 35 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
    Next Article रिया सहित मुख्य आरोपियों का CBI करवा सकती है पॉलिग्राफ टेस्ट

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.