Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *उपायुक्त की अध्यक्षता में इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक*

    पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए उपायुक्त श्री सूरज कुमार द्वारा आज होम आईसोलेशन, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, मॉनिटरिंग एंड मैनेजमेंट, डाटा इंट्री तथा डिस्चार्ज एवं शिफ्टिंग को लेकर वरीय पदाधिकारियों तथा इंसिडेट कमांडर के साथ समीक्षा बैठक की गई। होम आईसोलेशन को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार होम आईसोलेशन में रहे रहे लोगों का अनुश्रवण किया जाना है। उन्होने कहा कि जिले में लगभग 1000 से ज्यादा लोग होम आईसोलेशन में रह रहे हैं। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित जितने भी लोग होम आईसोलेशन का चुनाव कर रहे हैं उनके द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन किया जा रहा है या नहीं, यदि नहीं किया जा रहा हो तो प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश इंसिडेंट कमांडर को दिया गया ।

    उपायुक्त ने कहा कि IDSP द्वारा कोरोना संक्रमित की लिस्ट जो होम आईसोलेशन चाहते हैं इंसिडेट कमांडर को दी जाएगी। इंसिडेंट कमांडर द्वारा घर विजिट करने के पश्चात प्रोटोकॉल के अनुसार घर है या नहीं यथा अलग रूम-अलग बाथरूम की जांच कर ये अनुशंसा करेंगे कि संबंधित व्यक्ति होम आईसोलेशन में रह सकता है या नहीं। अनुशंसा के पश्चात होम आईसोलेशन एवं विजिट टीम में प्रतिनियुक्त चिकित्सक निर्णय लेंगे कि संबंधित व्यक्ति होम आईसोलेशन में रह सकते हैं या नहीं ।

    जिले में तीन प्राइवेट लैब यथा पाथकाइंड, एसआरएल लैब तथा लाल पैथ में कोविड-19 जांच की सुविधा है, होम आईसोलेशन में रह रहे लोग यहां जांच करा सकते हैं ।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा प्रतिदिन डाटा इंट्री- बुलेटिन/ICMR पोर्टल में अपडेट करने का निर्देश दिया गया साथ ही एंबुलेंस की उपलब्धता, लैब टेक्निशियन/एम.पी.डब्लू को इंसिडेंट कमांडर के साथ टैग करने एवं लैब टेक्नीशियन के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर को टैग करने का निर्देश दिया गया ताकि ICMR पोर्टल में डाटा अपलोड हो सके ।

    बैठक में अपर उपायुक्त श्री सौरव कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, IDSP प्रभारी डॉ. मो. असद, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री मनमोहन प्रसाद, जमशेदपुर सदर अंचलाधिकारी श्री अनुराग तिवारी, जुगसलाई नगर परिषद/मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री जगदीश यादव, श्री रविन्द्र गगराई, कार्यपालक दंडाधिकारी-सह-इंसिडेंट कमांडर श्रीमती सविता तोपनो, श्री प्रमोद राम, श्री चंद्रदेव प्रसाद उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएलसीसी/डीएलआरसी की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई
    Next Article मोहर्रम पर्व को लेकर बागडेहरी थाना में हुई शांति समिति की बैठक

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.