Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी व डीडीसी ने अधिकारियों संग जिले में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों का किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    डीसी व डीडीसी ने अधिकारियों संग जिले में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 22, 2020Updated:August 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) ने अधिकारियों संग जिले में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों का किया निरीक्षण, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा से मांगा प्रतिवेदन*

    आज दिनांक 22 अगस्त 2020 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.), उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार ने जामताड़ा जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए।

    उपायुक्त द्वारा शहरी क्षेत्र में अवस्थित पेट्रोल पंप के समीप, इंदिरा चौक के समीप, रेलवे स्टेशन के समीप, सुभाष चौक जामताड़ा के समीप तथा सिविल कोर्ट (मिहिजाम रोड) के नजदीक अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया एवं कैमरा के रख रखाव, कब से खराब है आदि जानकारी प्राप्त की। तथा इस संबंध में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी जामताड़ा को निर्देश दिया कि जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा जोकि खराब पड़े हुए हैं। पिछले कई महीने से बंद पड़े हुए हैं, क्रियाशील नहीं या क्रियाशील है। साथ ही जामताड़ा शहरी क्षेत्र में बड़े प्रतिष्ठान दुकान, शोरूम बैंक आदि जगहों की जानकारी प्रतिवेदन उन्हें उपलब्ध कराएं ताकि स्थिति के अनुसार सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन किया जा सके। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में दुकान प्रतिष्ठान बैंक, सरकारी कार्यालय आदि सरकारी एवं निजी संस्थान हैं ऐसे रास्ते में सीसीटीवी कैमरा लगा होना अत्यंत जरूरी है ताकि विषम परिस्थिति में इससे मदद मिल सके।

    *निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण कर उपायुक्त ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश*

    उपायुक्त द्वारा भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन आरोही का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डायवर्सन सड़क पर बरसात के कारण अत्यधिक कीचड़ पाया। उन्होंने अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे रास्ते से लोग कैसे आते जाते होंगे उन्हें काफी परेशानी होती होगी। इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि डायवर्सन रास्ते में व्याप्त कीचड़ को तत्काल संवेदक से संपर्क करते हुए कवरिंग कराने हेतु निदेश दें ताकि रास्ते का उपयोग आम लोग सुगमतापूर्वक कर सकें। साथ ही उपायुक्त ने संवेदक के साथ एक बैठक भी आयोजित करने का निर्देश दिया।

    इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, अंचल अधिकारी श्री असीम बाड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा जहीर आलम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनौशाद के शव का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
    Next Article राउरकेला टाटानगर स्टेशन के बीच एम यू ट्रेन का परिचालन शुरू

    Related Posts

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.