Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘केक’ बयान से उजागर हुई मंत्री अंसारी की महिला विरोधी सोच
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पश्चिम बंगाल रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘केक’ बयान से उजागर हुई मंत्री अंसारी की महिला विरोधी सोच

    अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे कांग्रेस नेतृत्व
    News DeskBy News DeskMay 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘केक’ बयान से उजागर हुई मंत्री अंसारी की महिला विरोधी सोच

    अपने बेलगाम मंत्री पर क्यों चुप हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस अलाकमान

    देवानंद सिंह
    रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जिस तरह भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू के विरुद्ध  अभद्र टिप्पणी की है, उसने न केवल महिला गरिमा को ठेस पहुंचाई बल्कि सत्ता में बैठे लोगों की सोच को भी उजागर कर दिया। जब एक महिला विधायक मानवीय संवेदना के तहत अस्पताल पहुंचती हैं, तब उनके चेहरे पर “केक लगा होने” जैसे असंगत और ओछे बयान देना यह दर्शाता है कि झारखंड का स्वास्थ्य मंत्रालय न केवल नेतृत्वहीनता से ग्रस्त है, बल्कि उसमें संवेदनशीलता का भी घोर अभाव है।

    पूर्णिमा साहू उन गिने-चुने जनप्रतिनिधियों में से हैं, जो किसी घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय होती हैं। घटना के समय वह अपनी छोटी बच्ची को घर पर छोड़ तत्काल अस्पताल पहुंची, और वह भी घरेलू परिधान में। विभिन्न चैनलों पर उनके अस्पताल पहुंचने के दृश्य लाइव प्रसारित हुए। बावजूद इसके, मंत्री अंसारी का यह आरोप कि वह केवल दिखावे के लिए आईं, एक महिला के चरित्र और नीयत पर कीचड़ उछालने की कोशिश है। यह बयान न केवल उनके व्यक्तिगत स्तर को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सत्ता में बैठे कुछ नेता महिलाओं को लेकर किस मानसिकता से ग्रसित हैं।

    इस अमर्यादित टिप्पणी के विरुद्ध भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल राजनीतिक शिष्टाचार के विरुद्ध है, बल्कि आम जनता की भावना का भी अपमान है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार के समय झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई ठोस कदम उठाए गए थे, चाहे देवघर में एम्स हो, रांची में कैंसर अस्पताल और पांच मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो, यह रघुवर सरकार के प्रयासों से ही हो पाया था, लेकिन इसके उलट, वर्तमान सरकार की उपलब्धियां गिनने लायक नहीं हैं। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना में की गई कटौती के चलते आज गरीब मरीजों को अपना घर-जमीन तक बेचना पड़ रहा है।

    दूसरा, मंत्री अंसारी की टिप्पणी केवल व्यक्तिगत निंदा का विषय नहीं है, बल्कि यह सत्ता पक्ष के भीतर व्याप्त महिला विरोधी मानसिकता की एक गहरी और खतरनाक प्रवृत्ति का संकेत देती है। जब महिला जनप्रतिनिधियों को भी इस तरह की टिप्पणियों का सामना करना पड़े, तो यह साफ हो जाता है कि शासन की संवेदनशीलता किस कदर क्षीण हो चुकी है।

    अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे कांग्रेस नेतृत्व

    अब सबकी निगाहें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर टिकी हैं।सोमवार को झारखंड दौरे पर पार्टी के  संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल हैं। ऐसे में उनके दौरे के बाद यह देखना अहम होगा कि क्या वह इस बेलगाम मंत्री पर लगाम लगाने का साहस दिखा पाएंगे या फिर कांग्रेस ‘बोलने से ज़्यादा तुष्टिकरण’ की राजनीति में उलझी रहेगी। अगर, कांग्रेस अपने “महिला सम्मान” के दावों पर खरा उतरना चाहती है, तो उसे बिना देरी किए अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। नहीं तो जनता का यह विश्वास पक्का हो जाएगा कि कांग्रेस का “नारी सम्मान” सिर्फ एक नारा है, नीति नहीं। क्या कांग्रेस अपनी कथनी और करनी के अंतर को मिटाएगी, या एक बार फिर सियासी गणित के आगे नैतिकता की बलि चढ़ेगी—यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

    'केक’ बयान से उजागर हुई मंत्री अंसारी की महिला विरोधी सोच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहलगाम हमले के खिलाफ जमशेदपुर में भाजपा का आक्रोश मार्च
    Next Article इरफान अंसारी के असंवेदनशील रवैए ने पीड़ितों के घावों पर छिड़का नमक

    Related Posts

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    October 11, 2026

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    October 11, 2026

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

    योगी की अखिलेश को चुनौती, बोले अयोध्या से दोनों लड़कर आजमा लें किस्मत

    चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी

    देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.