Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता अभय सिंह ने मानगो में अवैध जमीन के काले कारोबार में संलिप्त सफेदपोश के ख़िलाफ़ जांच की मांग उठाई
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    भाजपा नेता अभय सिंह ने मानगो में अवैध जमीन के काले कारोबार में संलिप्त सफेदपोश के ख़िलाफ़ जांच की मांग उठाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता अभय सिंह ने मानगो में अवैध जमीन के काले कारोबार में संलिप्त सफेदपोश के ख़िलाफ़ जांच की मांग उठाई
    राज्य के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक समेत प्रमुख अधिकारियों को भेजी पत्र की कॉपी

    बिरसा नगर के बाद अगर कहीं अवैध जमीन के काले कारोबार का धंधा चलता है तो वह मानगो है. अवैध जमीन की खरीद बिक्री का धंधा बिरसानगर की तरह ही मानगो में भी फलता फूलता है और हत्याओं का दौर भी चलता है. भाजपा नेता अभय सिंह ने मानगो क्षेत्र के जमीन के अवैध कारोबार से जुड़े मुद्दे को उठाया है. राज्य के पुलिस महानिदेशक को लिखें अपने पत्र में भाजपा नेता ने मानगो डिमना बस्ती के मंगल कॉलोनी में करोड़ो रूपये की सरकारी एवं आदिबासी जमीन को एक अपराधी द्वारा बेचने के मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की है. पुलिस महानिदेशक को भेजे अपने पत्र में भाजपा नेता ने कहा है कि एक माफिया अपराधी के द्वारा बिगत दिनों नेशनल हाइवे के डिमना बस्ती मंगल कॉलोनी में करोड़ो रूपये की सरकारी जमीन बेची गई और यह सर्वविदित है । उस अपराधी को एक बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त था । जनप्रतिनिधियों के आका बनने के कारण स्थानीय थाना या पुलिसकर्मियों की हिम्मत नही होती थी इसके कारण जमीन माफियाओ का हौसला बुलंद था । अपराध कर जिसे जेल के सलाखों के बीच होना चाहिए था, वे जनप्रतिनिधि के साथ घूमते थे । पूरा मानगो अशांत हो गया यहां तक उक्त नेता द्वारा जगह जगह जमीन माफियाओ को प्रश्रय देने के कारण आये दिन सरकारी जमीन को हथियाने के लिए खून खराबा तक हुआ पर स्थानीय जनप्रतिनिधि की रहस्यमय चुप्पी बनी रही । जमशेदपुर में यह धंधा बिना नेता या पुलिस के सह के बिना नही फल फूल सकता है। जब तक ऐसे सफेदपोशो का खुलासा नही होगा तब तक शहर में अपराध रुक नही सकता. भाजपा नेता अभय सिंह ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि 2005 के बाद यह सिलसिला प्रारम्भ हुआ जो 2019 आते आते रक्तरंजित बन गया । जमीन विवाद में कार्यकर्ताओं को आपस मे लड़ाकर ऐसा बना दिया गया की वे एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए यहां तक दो भाजपा निर्दोष कार्यकर्ता भी मारा गया । उन्होंने बीजेपी से आग्रह किया है कि विगत 20 बर्षों में मानगो के सरकारी जमीन की किसके संरक्षण में लूट पाट की गई । एस आई टी टीम का गठन कर इसकी जांच कराई जाए तो ही इसका खुलासा हो पायेगा। अपने पत्र की कॉपी भाजपा नेता ने अंकित लोगों को भेजी है.
    1..माननीय मुख्यमंत्री
    झारखंड सरकार
    2. श्री बाबूलाल मरांडी जी
    प्रतिपक्ष नेता विधायक दल
    भाजपा
    3..श्रीमान आरक्षी उपमहानिरीक्षक
    कोल्हान प्रमंडल
    4.. माननीय उपायुक्त
    जमशेदपुर
    5… श्री मान वरीय पुलिस अधीक्षक
    जमशेदपुर
    6.. श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
    Next Article टीएमएच में बंदी की संदिग्ध मौत के बाद गोलमुरी मुख्य मार्ग घंटों जाम

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.