Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के शहरी क्षेत्र से सघन सैंपलिंग व अन्य क्षेत्रों से भी सैम्पलिंग 17 अगस्त से की जाएगी:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा के शहरी क्षेत्र से सघन सैंपलिंग व अन्य क्षेत्रों से भी सैम्पलिंग 17 अगस्त से की जाएगी:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *जामताड़ा के शहरी क्षेत्र से सघन सैंपलिंग व अन्य क्षेत्रों से भी सैम्पलिंग 17 अगस्त से की जाएगी:-उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.)*

    *राज्य सरकार/जिला प्रशासन की गाईडलाईन का पालन करें,घर में रहे सुरक्षित रहें:- उपायुक्त जामताड़ा*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) ने कहा की कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में भय का माहौल है। इसके चलते बड़ी संख्‍या में लोग अपना चेक अप कराना चाहते हैं।

    इसे लेकर उपायुक्त जामताड़ा के निर्देशानुसार कल यानी 17 अगस्त 2020 से कोरोना वायरस संक्रमण की पहचान व चैन तोड़ने के लिए जामताड़ा जिला के शहरी क्षेत्र में सैंपलिंग कार्य किया जाएगा साथ ही जल्द से ही जल्द स्कीलप कर के ज्यादा से ज्यादा लोगों का जैसे कि कर्मी,सफाई कर्मी,टेंपो चालक,पेट्रोल पम्प के कर्मी,पेपर भेंडर, दुध विक्रेता, दुकानदार, दुकान में काम करने वाले वर्कर या अन्य भीड़भाड़ वाले जगहों में कार्य करने वाले मजदूर के साथ अन्य लोगों का भी बल्क में टेस्टिंग किया जाएगा। अब तक जांच मे पॉजिटिव आये मरीजोंं की ही सूचना प्रसारित की जा रही थी, लेकिन सैम्पल जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आने वालोंं के पास कोई सूचना पहुंच नहींं पा रही थी, जिससे रिपोर्ट को लेकर उनका भय व संशय बरकरार रहता था।

    इसके मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से एक अनूठी पहल करते हुए कोरोना जांच रिपोर्ट में नेगेटिव रिपोर्ट आने वाले लोगोंं को एक साथ बल्क मैसेज द्वारा जानकारी दी जाएगी, ताकि वह भय मुक्त होकर अन्य लोगोंं को भी लक्षण होने पर जांच करवाने के लिए प्रेरित कर सके।

    उपायुक्त जामताड़ा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशन में जामताड़ा के शहरी क्षेत्र से सघन सैंपलिंग व अन्य क्षेत्रों से भी सैम्पलिंग कल से की जाएगी साथ ही जल्द से जल्द स्कीलप कर के ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्टिंग किया जाएगा।

    संदिग्ध व हाई रिस्क केटेगरी सदस्यों के किसी प्रकार के खतरे को पहचान कर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकेगा।

    उपायुक्त जामताड़ा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के लक्षण होने पर स्वेच्छा से जांच हेतु सैम्पल देते समय प्रत्येक सदस्य के मोबाइल अलग-अलग लिखवाए ताकि उन्हें मैसेज भेजने में कोई परेशानी नही रहे। साथ ही कोरोना विशेषज्ञ डॉ दुर्गेश झा एवं महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत दुबे को निर्देश दिया गया कि सुनिश्चित स्थल जा जा कर निरीक्षण करेंगे तथा समय-समय पर रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।

    क्योंकि एक परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों के सैम्पल लेने पर एक ही मोबाइल न.पर भिन्न-भिन्न प्रकार की जांच रिपोर्ट की सूचना प्रेषित करना मुश्किल रहता है एवं गलत सुचना प्रेषित होने की सम्भावना रहती है।

    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा की जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जामताड़ा आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है। राज्य सरकार की गाईडलाईन का पालन करें,घर में रहे सुरक्षित रहें। जाॅच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर विभाग द्वारा आपसे सीधा सम्पर्क किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहर में कोरोना का कहर जारी,टीएमएच में रविवार को तीन लोगों की मौत
    Next Article विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे अटल बिहारी वाजपेयी: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.