Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलओसी पर पहली बार तैनात की गईं भारत की रायफल वुमेन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    एलओसी पर पहली बार तैनात की गईं भारत की रायफल वुमेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और ड्रग्स व जाली नोटों की तस्करी को रोकने के लिए एलओसी पर पहली बार रायफल वुमेन की तैनाती की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला सैनिकों की तैनाती एलओसी से मात्र 10 से 12 किमी की दूरी पर की गई है. जिस स्थान पर महिला सैनिकों की तैनाती की गई है, वह स्थान करीब 10 हज़ार की फुट ऊंचाई पर स्थित है. फिलहाल इसमें असम रायफल्स की महिला सैनिक को तैनात किया गया है. ये महिला सैनिक उत्तर-पूर्व में म्यांमार की सीमा पर कई गंभीर ऑपरेशन में अपना कारनामा दिखा चुकी है.ड्यूटी के लिए तैनात ये रायफल वूमेन पूरी तरह से मुस्तैद हैं. असम राइफल्स की इन महिला सैनिकों को तैनाती से पहले पूरी ट्रेनिंग दी गई है. खासतौर पर इस इलाके में बोले जाने वाली भाषा और यहां के रहन सहन को लेकर भी उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है. तंगधार, सेना के 28 डिवीज़न के तहत आता है. इस डिवीज़न के जीओसी मेजर जनरल एडीएस औजला का मानना है कि पीओके से लगती उत्तर कश्मीर में जो कमियां थीं, उन्हें पूरा करने के लिए महिला सैनिकों को यहां तैनात किया गया है.गौरतलब है कि लाइन ऑफ कंट्रोल के पास तंगधार और तिथवाल इलाक़े में भारत के करीब 40 गांव हैं. LOC के पास इस गांवों से होकर ही सबसे ज्यादा घुसपैठ के रास्ते है. इन इलाकों में सर्दियों से पहले से घुसपैठ का सबसे अच्छा समय है. ऐसे में सेना किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती हैं, इसलिए महिला सैनिकों की तैनाती की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार
    Next Article रिलायंस बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ा ब्रांड, पहले नंबर पर एप्पल

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.