निजाम खान
■ *उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने जामताड़ा जिला अन्तर्गत नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मिहिजाम स्थित क्वारैंटाईन सेंटर तथा विभिन्न चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण*
■ *कोरोना के बढते प्रसार को रोकने हेतु प्रशासनिक दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन करें आम लोग – श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)*
■ *अन्य राज्यों से जामताड़ा में प्रवेश करने वालों का व्यक्तियों का सख्ती से जांच करें प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस कर्मी – उपायुक्त*
■ *संबंधित थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में लाॅकडाउन का पालन सुनिश्चित करवाएं*
आज दिनांक 1 अगस्त 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने नाला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर यहां मौजूद व्यवस्थाओं का ज्याजा लिया।
उपायुक्त ने सर्व प्रथम उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसके बाद अस्पताल परिसर स्थित टीकाकरण केंद्र, कम्प्यूटर कक्ष, कुपोषण उपचार केन्द्र का जायजा लिए।
उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदिया नंद मंडल से अस्पताल संचालन के बारे में जानकारी लिया। ओपीडी में मरीजो की संख्या के बारे में जानकारी लिए।
एमटीसी का निरीक्षण कर मरीजों के परिजनों से पूछताछ कर दिए जा रहे सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मी के बारे में अवगत हुए। वही रात्रि में स्वास्थ्य व्यवस्था एवं प्रहरी के बारे में जानकारी लिए। सभी को मुख्यालय में रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
वहीं उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने लैब में नोटिस बोर्ड लगाने के साथ-साथ अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए।
*चेक पोस्ट का निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी को मिला आवश्यक दिशा-निर्देश*
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) ने जिले के विभिन्न में चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण कर यथा स्थिति का जायजा लिये ।
इस दौरान प्रखंड नाला अंतर्गत महेशमुंडा चेकपोस्ट एवं मिहिजाम स्थित कान्गोई चेकपोस्ट पहुंचे और वहां जांच की प्रक्रिया को देखा। निरीक्षण मे पाया कि व्यवस्था संतोषजनक है। चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी पुलिस कर्मी द्वारा मास्क लगाकर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही थी। रजिस्टर मेंटेनेंस भी किया जा रहा था। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त कर्मियों का उत्साह भी बढ़ाया।
उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) ने मिहिजाम नगर परिषद स्थित भारत माता मंडप क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने देखा कि क्वारंटाइन सेंटर में 28 लोगों को रखा गया है। इन लोगों से बातचीत कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। भर्ती लोगों से उपायुक्त ने जानकारी ली कि समय पर भोजन-पानी मिल रहा है या नहीं। क्या-क्या सुविधाएं उन्हें मिल रही है। कोई परेशानी तो नहीं।
लोगों ने बताया कि दिक्कत नहीं है। समय पर खाना व अन्य सामग्री मिलती है। यहां पर किसी तरह की असुविधा नहीं हो रही है।
उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लोगों को भरपेट भोजन दिया जाय साथ ही ध्यान रखें कि भोजन मेन्यू के अनुसार दें।
किस दिन भोजन में क्या देना है इसका अनुपालन करें। क्वारैंटाईन सेंटर में नियमित फागिंग करें साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु एक मात्र उपाय सामाजिक दूरी एवं मास्क का उपयोग बेहद जरूरी है। घर से बाहर निकलने पर मुंह में मास्क व कपड़ा बांध कर चले। उपायुक्त ने थाना प्रभारी व कार्यपालक पदाधिकारी श्री रामाश्रय दास को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, एसडीपीओ जामताड़ा श्री अरविंद उपाध्याय, नाला एसडीपीओ श्री मनोज कुमार झा,कार्यपालक पदाधिकारी श्री रामाश्रय दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला, श्री सुनील कुमार प्रजापति, थाना प्रभारी श्री दयाशंकर राय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदिया नंद मंडल सहित अन्य थे।