Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रहमान का चौंकाने वाला बयान: बॉलीवुड में पूरा एक गैंग मेरे खिलाफ, काम मिलने में दिक्‍कत
    Breaking News Headlines

    रहमान का चौंकाने वाला बयान: बॉलीवुड में पूरा एक गैंग मेरे खिलाफ, काम मिलने में दिक्‍कत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है.

    एआर रहमान का कहना है कि हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री ‘बॉलीवुड’ में एक ऐसा गैंग है जो उनके बारे में अफवाहें फैलाता रहता है और इससे उन्हें काम मिलने में दिक्कतें होती हैं.

    रहमान की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर बहस छिड़ी हुई है.

    एआर रहमान ने सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में शानदार म्यूजिक दिया है. उन्होंने फिल्म का टाइटल ट्रैक भी गाया है, जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है.

    एक इंटरव्यू के दौरान रहमान ने पूछा गया कि वह हिन्दी फिल्मों में उतना काम क्यों नहीं करते जितना की तमिल सिनेमा में करते हैं तो उन्होंने कहा, मैं अच्छी फिल्मों के लिए कभी मना नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसी गैंग है जो कुछ गलतफहमी की वजह से अफवाहें फैलाता है.

    एक हाल ही के इंसिडेंट के बारे में बताते हुए रहमान ने कहा, जब मुकेश छाबड़ा (दिल बेचारा के डायरेक्टर) मेरे पास आए तो मैंने उन्हें 2 दिन में 4 गाने दिए. उन्होंने मुझसे कहा, सर कितने लोगों ने मुझे कहा कि एआर रहमान के पास मत जाओ और उन्होंने मुझे कई कहानियां सुनाईं.

    एआर रहमान ने कहा, मुकेश की बातों को सुनने के बाद मुझे समझ आया कि क्यों मुझे कम काम मिल रहा है. मैं डार्क फिल्में कर रहा हूं क्योंकि एक पूरा ग्रुप मेरे खिलाफ काम कर रहा है. लोग चाहते हैं मैं उनके लिए काम करूं, लेकिन वहीं एक गैंग है जो ये सब होने से रोक रही है.

    उन्होंने कहा, लेकिन ठीक है क्योंकि मैं भाग्य पर विश्वास करता हूं और मुझे लगता है कि सब आपके पास भगवान की तरफ से आता है इसलिए मैं अपनी फिल्में कर रहा हूं. आप सभी का मेरे पास स्वागत है. आप सुंदर फिल्में बनाएं और मेरे पास आएं.

    बता दें कि रहमान ने स्वदेश, दिल से, गुरू और रॉकस्टार जैसी फिल्मों में शानदार म्यूजिक दिया है. हाल ही में उन्होंने फिल्म 99 सॉन्ग्स को लिखा और प्रोड्यूस किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडिया के लिए गोल्ड मैडल जीतने वाला खिलाड़ी पेट पालने बेच रहा मिट्टी का मटका
    Next Article 24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के लगभग 50 हजार नये मामले, बढ़ा रिकवरी रेट

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.