Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त फैज अक़ अहमद मुमताज के अध्यक्षता में कोरोना वायरस कोविड19 के संक्रमण को फैलने से रोकने और इससे बचने के उपायों से संबंधित बैठक आयोजित की गई
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त फैज अक़ अहमद मुमताज के अध्यक्षता में कोरोना वायरस कोविड19 के संक्रमण को फैलने से रोकने और इससे बचने के उपायों से संबंधित बैठक आयोजित की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    आज नांक 23 जुलाई 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक़ अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में कोरोना वायरस कोविड19 के संक्रमण को फैलने से रोकने और इससे बचने के उपायों से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक़ अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) ने कहा की वर्तमान समय में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है।
    जामताड़ा जिले में भी कोरोना से संबंधित संक्रमित लोगों का मिलना जारी है। उक्त स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि झारखंड सरकार द्वारा कोरोना से बचाव हेतु निर्गत सभी निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराना अपेक्षित है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।
    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा महामारी विशेषज्ञ को निर्देश दिया गया कि कोरोना टेस्टिंग ज्यादा से ज्यादा करें। अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं ताकि लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण ना हो। उपायुक्त जामताड़ा द्वारा बताया गया कि कोविड-19 से बचाव का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना, हाथों को बार-बार सैनिटाइजर करने एवं फेस को कवर करना है इसे सख्ती से अनुपालन करवाना होगा ताकि लोगो में ये जागरूकता आए।

    जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी जामताड़ा को कोविड-19 महामारी को देखते हुए कोविड-19 से संबंधित सभी ऐप एवं वेबसाइट के कार्य के अद्यतन प्रतिवेदन को उपलब्ध कराने हेतु अपने कार्य के अतिरिक्त विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया है। श्री पराशर को निर्देश दिया गया है कि सिविल सर्जन जामताड़ा, डीपीएम जामताड़ा एवं महामारी विशेषज्ञ श्री अजीत दुबे से प्रतिदिन समन्वय स्थापित करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन कोविड-19 ऐप एवं वेबसाइट से संबंधित ससमय अवलोकन हेतु उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

    मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास, महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत दुबे, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, अंचलाधिकारी कर्माटांड़ श्री सच्चिदानंद वर्मा, कोविड-19 विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दुर्गेश झा, एसीएमओ डॉ एस के मिश्रा, डीपीएम संगीता लूसी बाला एक्का सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के अधिवक्ताओ की सुरक्षा हर स्थिति में कौंसिल की प्राथमिकता : राजेश शुक्ल
    Next Article इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगा कोरोना का असर: गृह मंत्रालय ने जारी किये दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.