Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य प्रदेश के रेड जोन जिलों में हफ्ते के दो दिन लगेगा लॉकडाउन, CM ने दिये निर्देश
    Breaking News Headlines

    मध्य प्रदेश के रेड जोन जिलों में हफ्ते के दो दिन लगेगा लॉकडाउन, CM ने दिये निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये अब रेड जोन जिलों में दो दिन लॉकडाउन लागू किया जायेगा. कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन लगाने के निदेश दिए.

    गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश में रविवार को एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया था. दूसरे दिन का लॉकडाउन शनिवार या सोमवार को हो सकता है इसका फैसला जिलों का क्राइसिस मैनेजमेंट गु्रप करेगा.

    इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि कफ्र्यू का वक्त सभी जिलों में रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा. जबकि सभी सरकारी और निजी दफ्तर अब केवल 30 से 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ खोले जाएंगे. हालांकि निजी दफ्तर और व्यापारिक संस्थानों में कोई कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर उसे सात दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा.

    समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 53 गांवों में कोरोना संक्रमण था, जिनमें से अब यह महामारी मात्र 17 गांवों में बचा है. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि गांवों में विशेष सावधानी रखी जाए, ताकि कोरोना चेन टूटे और संक्रमण आगे न बढ़े.

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी मास्क नहीं लगाता है, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है अथवा अन्य तरीके से कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

    जबलपुर में एक शादी समारोह में कुछ शासकीय अधिकारियों द्वारा गाइडलाइन का उल्लंघन किए जाने को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए. उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में क्वारंटाइन को लेकर दोहरा मापदंड
    Next Article बेन स्टोक्स ने अकेले दम पर वेस्टइंडीज से हिसाब किया चुकता

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.