Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेन स्टोक्स ने अकेले दम पर वेस्टइंडीज से हिसाब किया चुकता
    Headlines खेल

    बेन स्टोक्स ने अकेले दम पर वेस्टइंडीज से हिसाब किया चुकता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैनचेस्टर. बेन स्टोक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 312 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 198 रन पर पवेलियन लौट गई और 113 रन से मैच गंवा बैठी. इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. सीरीज के पहले मैच में कप्तानी करने उतरे बेन स्टोक्स को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में बेन स्टोक्स न तो अच्छी तरह से बल्ला चला था औ नही वे गेंद से कमाल दिखा पाए थे, लेकिन दूसरे मैच में ऐसा नहीं हुआ.

    इंग्लैंड की टीम जब मैच के आखिरी दिन सोमवार को मैदान में उतरी तो उसके हाथों में 219 रनों की बड़ी बढ़त और आठ विकेट थे. जरूरत थी तो सिर्फ शुरुआती एक घंटे में फटाफट क्रिकेट में खुद को तब्दील करके तेजी से रन बनाने की. स्टोक्स इसमें सफल भी हुए और 57 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 78 रन बनाकर टीम का स्कोर 19 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन पहुंचा दिया. कप्तान जो रूट ने पारी घोषित का इशारा किया, तो उस वक्त तक इंग्लैंड वेस्टइंडीज को 312 रन का बड़ा लक्ष्य दे चुका था.

    इसके बाद आधा काम तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पूरा कर दिया, जिन्होंने तीन विकेट निकालकर वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके दे दिए. इसके बाद वेस्टइंडीज संभल नहीं सकी और 198 रनों पर पवेलियन लौट गई. वेस्टइंडीज की ओर से सिर्फ शामर्ह ब्रूक्स (62) और जर्मेन ब्लैकवुड (55) ही साहस दिखा सके, जिन्होंने पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की. स्टोक्स ने पहली पारी में शतक लगाने के अलावा, दूसरी पारी में अर्धशतक और दो विकेट भी हासिल किए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश के रेड जोन जिलों में हफ्ते के दो दिन लगेगा लॉकडाउन, CM ने दिये निर्देश
    Next Article सरायकेला खरसावां के पुलिस कप्तान को बधाई :समरेंद्र तिवारी

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.