Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिडेन अगर राष्ट्रपति चुनाव जीते तो भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बिडेन अगर राष्ट्रपति चुनाव जीते तो भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. पूर्व अमेरिकी राजनयिक रिचर्ड वर्मा ने भारतीय मूल के अमेरिकी मतदाताओं को डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में करने के लिए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर बिडेन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीत जाते हैं तो वह भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे.

    बता दें कि भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र की दूसरी संस्थाओं में सुधार पर जोर दे रहा है. भारत की दलील है कि इन संस्थाओं की वर्तमान संरचना वास्तविक परिस्थितियों से ना केवल बिल्कुल विपरीत है बल्कि इनमें पर्याप्त प्रतिनिधि भी नहीं हैं. वर्ष 2014 से 2017 तक भारत में अमेरिका के राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बिडेन भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे. वह दोनों देशों के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेंगे. इसका मतलब यह है कि वह सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भी भारत का समर्थन करेंगे.

    77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. हालांकि इस पर औपचारिक मुहर अगस्त में होने वाले एक सम्मेलन में लगेगी. बिडेन तीन नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगे.

    भारतवंशियों के अच्छे दोस्त रहें पूर्व उपराष्ट्रपति

    रिचर्ड वर्मा, बिडेन यूनिटी टास्क फोर्स की आर्थिक नीति सलाहकार सोनल शाह, पूर्व अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति और सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस एक्शन फंड की सीईओ नीरा टंडन ने एक वर्चुअल बैठक में कहा कि बिडेन का भारतीय मूल के अमेरिकियों का सबसे अच्छा दोस्त होने का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. फिर चाहे वह डेलावेयर से सीनेट के सदस्य रहें हों या फिर उपराष्ट्रपति. वर्मा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बिडेन एक अधिक समावेशी और सहिष्णु समाज का निर्माण करेंगे और अमेरिका-भारत के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

    आइए, बिडेन के सपने को सच करें

    बिडेन ने 2006 में कहा था कि उनका सपना है कि भारत और अमेरिका दो सबसे निकटवर्ती राष्ट्र के तौर पर काम करें. अगर ऐसा होता है तो दुनिया सुरक्षित हो जाएगी. वर्मा ने कहा कि बिडेन ने यह सपना वर्ष 2006 में देखा था और आज 2020 है. चलो अब हम बिडेन के सपने को एक वास्तविकता में बदलते हैं. सोनल शाह ने कहा कि वह बिडेन को वोट देंगी, क्योंकि वह एक ऐसा देश चाहती हैं, जो उनके जैसे लोगों के लिए, उनके दोस्तों के लिए, सहयोगियों के लिए खुला रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना पर आईआईटी-एम्स का चौंकाने वाला खुलासा, मॉनसून में तेजी से बढ़ सकते हैं मामले
    Next Article पटरियों पर 2023 में दौड़ेंगी एक दर्जन प्राईवेट ट्रेनें, रेलवे ने किये प्रस्ताव आमंत्रित

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.