Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना पर आईआईटी-एम्स का चौंकाने वाला खुलासा, मॉनसून में तेजी से बढ़ सकते हैं मामले
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कोरोना पर आईआईटी-एम्स का चौंकाने वाला खुलासा, मॉनसून में तेजी से बढ़ सकते हैं मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर (उड़ीसा). आईआईटी-भुवनेश्वर और एम्स के शोधकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि मानसून और ठंड में तापमान गिरने पर कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं.

    आईआईटी-भुवनेश्वर में स्कूल ऑफ अर्थ, ओसियन एंड क्लाइमेट साइंसेज के सहायक प्रोफेसर वी विनोज के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन के अनुसार बारिश, तापमान में गिरावट और ठंड का मौसम कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के लिए अनुकूल हो सकता है. भारत में कोविड-19 के प्रसार की तापमान और सापेक्षिक आर्द्रता पर निर्भरताÓ शीर्षक रिपोर्ट में अप्रैल और जून के बीच 28 राज्यों में कोरोना वायरस के प्रकोप और संक्रमण के मामलों की संख्या को ध्यान में रखा गया है.

    विनोज ने कहा कि अध्ययन में पता चला है कि तापमान में वृद्धि वायरस के प्रसार में गिरावट का कारण बनती है. उन्होंने बताया, अध्ययन के अनुसार तापमान में एक-डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के कारण मामलों में 0.99 प्रतिशत की कमी होती है और मामलों को दोगुना होने का समय 1.13 दिनों तक बढ़ जाता है. अध्ययन में यह भी पाया गया कि सापेक्ष आर्द्रता में वृद्धि से कोरोना वायरस मामलों की वृद्धि दर कम हो जाती है और दोगुना होने का समय 1.18 दिनों तक बढ़ जाता है.

    रिसर्च टीम का हिस्सा रहे एम्स भुवनेश्वर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ बिजयिनी बेहरा ने कहा कि कई अध्ययनों में पता चला है कि तापमान में गिरावट और अपेक्षाकृत कम आर्द्रता ने महामारी को फैलने में सहयोग किया है. हालांकि शोधकर्ताओं ने कहा है कि सटीक नतीजों के लिए अभी और शोध की जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजापान ने अपनी कंपनियों से कहा, चीन से बाहर निकलें
    Next Article बिडेन अगर राष्ट्रपति चुनाव जीते तो भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.