Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर डीसी समेत आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पर भाजपा ने उठाये सवाल, वेटिंग फ़ॉर पोस्टिंग पर हेमंत सरकार को घेरा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर डीसी समेत आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पर भाजपा ने उठाये सवाल, वेटिंग फ़ॉर पोस्टिंग पर हेमंत सरकार को घेरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टीएमएच ने माफ़ किया 1.58 लाख का अस्पताल बिल

    जमशेदपुर डीसी समेत आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पर भाजपा ने उठाये सवाल, वेटिंग फ़ॉर पोस्टिंग पर हेमंत सरकार को घेरा

    ● कोरोना महासंकट के बीच ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग संचालित कर रही सरकार : कुणाल षाड़ंगी
    ● महीनों से क्यों लटका है जमशेदपुर डीडीसी का पदस्थापन : कुणाल षाड़ंगी

    कोरोना महासंकट के बीच लगातार अंतराल पर झारखंड सरकार अधिकारियों को स्थानांतरित कर रही है। मंगलवार को राज्य के 18 भारतीय प्रशासनिक सेवा रैंक के अधिकारियों का स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी गई। इनमें जमशेदपुर, धनबाद, राँची सहित कई जिलों के उपायुक्त रहें अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार पर एकबार फ़िर हमला बोला है। पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कोरोना महासंक्रमण के बीच ट्रांसफर और भारी तादाद में आईएएस अधिकारियों को “वेटिंग फ़ॉर पोस्टिंग” रखने पर झारखंड सरकार की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाये हैं। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सरकार की मंशा अविवेकपूर्ण और ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग को प्रोत्साहित करने की लगती है। उन्होंने सरकार से चार बिंदुओं पर सवाल पूछते हुए स्थिति स्पष्ट करने की माँग की है। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने पूछा कि ऐसी कौन सी अत्यंत अनिवार्यता आन पड़ी थी कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों के इतर सरकार ग़ैर जरूरी अंतरजिला आवागमन को प्रोत्साहित कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने पूछा है कि अधिकारियों के स्थानांतरण से जो वित्तीय दबाव राज्य सरकार के कोष पर पड़ेगा क्या उसके लिए राज्य सरकार तैयार है ? भाजपा प्रवक्ता ने तीसरे सवाल के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नित सरकार से पूछा है कि तेज़ी से बढ़ते संक्रमण और नये ज़िले के वस्तुस्थिति को समझने का पर्याप्त समय नये अधिकारियों को मिलेगा ताकि वे परिस्थितियों के अनुकूल कार्य कर सकें ? वहीं चौथे सवाल के रूप में भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सवाल किया कि आख़िर क्या कारण है कि आधे से अधिक आईएएस अधिकारियों को वेटिंग फ़ॉर पोस्टिंग में रखा गया है। भाजपा ने सरकार की कार्यसंस्कृति और मंशा पर भी सवाल उठाते हुए पूछा है कि आख़िर किस दबाव में जमशेदपुर के डीडीसी (उप विकास आयुक्त) के पद पर किसी अधिकारी का पदस्थापन नहीं किये जा रहे हैं जो महीनों से रिक्त है। भाजपा ने इन सवालों पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है।

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टीएमएच ने माफ़ किया 1.58 लाख का अस्पताल बिल

    पूर्व विधायक और भाजपा के तेज़तर्रार प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप से टाटा मुख्य अस्पताल ने मरीज का 1.58 लाख रुपये का अस्पताल बिल माफ़ किया है। जमशेदपुर के बारीडीह निवासी इंदु सिन्हा विगत कुछ दिनों से टीएमएच में इलाजरत थीं। उनका कुल बिल 3.48 लाख रुपये हो गये थें। परिजनों ने कुल 1.90 लाख चुकाये थे और शेष राशि भुगतान करने में असामर्थ्य थें। परिजनों ने सहयोग के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने मरीज की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। बुधवार दोपहर को अस्पताल प्रबंधन ने 1.58 लाख रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया। इससे राहत की सांस लेते हुए परिजनों ने पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुंंदर गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी
    Next Article उपायुक्त सूरज कुमार ने आज शाम अपना प्रभार ग्रहण कर लिया

    Related Posts

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    June 25, 2026

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    June 25, 2026

    बड़ी खबर: ईरान बड़ी रियायतें दे रहा, ट्रंप का दावा बातचीत सही दिशा में

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    बड़ी खबर: ईरान बड़ी रियायतें दे रहा, ट्रंप का दावा बातचीत सही दिशा में

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    बड़बिल नगरपालिका क्षेत्रो मे बिखरे कचरा स्वच्छ भारत अभियान को दिखा रहा ठेंगा

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सांसद बिद्युत बरण महतो ने लगाया साप्ताहिक जनता दरबार।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.