Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पड़े भाजपा की खबरें
    Breaking News झारखंड राजनीति

    पड़े भाजपा की खबरें

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 11, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: भाजपा जमशेदपुर ने किया वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस, आत्मनिर्भर भारत बनाने के दिशा में केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाई।

    ■ भारत में पूरे विश्व को दिशा दिखाने का सामर्थ्य: कुणाल षाड़ंगी।

    ■ आत्मनिर्भर भारत के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने 16 योजनाएं लागू की: गुंजन यादव

    शनिवार, जमशेदपुर: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विजन ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान को पूरे देश के युवाओं और प्रत्येक नागरिक का समर्थन मिल रहा है। आज भारत विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन से प्रभावित लोगों, अर्थव्यवस्था, रोजगार, कृषि एवं उद्योगों के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करके आत्मनिर्भर भारत के अभ्युदय का सूरज उगाया है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का रोडमैप प्रस्तुत किया। उनके इस प्रयास ने बताया कि आपदा को अवसर में कैसे बदला जा सकता है। उपरोक्त बातें झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कही। शुक्रवार को भालूबासा स्थित किशोर संघ में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव व मंत्री रीता मिश्रा के संग आयोजित ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कोरोना महामारी ने महाशक्ति देशों को भी मजबूर कर दिया परंतु भारत में पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व रणनीति से स्थिति अन्य देशों के मुकाबले नियंत्रण में रही। आज सभी देश स्वयं तक सीमित हो गए हैं, अंतरराष्ट्रीय उड़ाने बंद हैं। ऐसी स्थिति में हमें दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नही है। आत्मनिर्भर भारत अपने आप में इतना सक्षम है कि वो पूरे विश्व को दिशा दिखा सकता है। उन्होंने वोकल फ़ॉर लोकल का जिक्र करते हुए कहा कि जमशेदपुर समेत पूरे देश के युवाओं ने सीमित साधनों में बड़ी खोज की है। हमें देश को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में स्वदेशी उपयोग को बढ़ावा देने की जरूरत है। कहा कि कोरोना-काल में कोरोना दवाई की तरह ही जिन दो अन्य वस्तुओं की सर्वाधिक मांग रही वे हैं मास्क और पीपीई किट। भारत मास्क के मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है। अब भारत में बनी हुई पीपीई किट दुनिया भर में भेजी जा रही है। पहले हम मास्क और पीपीई किट के लिए चीन जैसे अन्य देशों पर निर्भर थे, परंतु आत्मनिर्भर भारत के तहत मेड इन इंडिया भी इंटरनेशनल ब्रांड बन गया है।

    वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने वर्चुअल सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के अलावे 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ने प्रत्येक भारतवासी को बड़ी राहत प्रदान की। कोरोना संकटकाल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत किसान सम्मान निधि की अग्रिम किश्त किसानों के खाते में जमा की गई, 80 करोड़ गरीब व प्रवासी मजदूरों को छठ पूजा यानी नवंबर तक मुफ्त राशन, जनधन एकाउंट के महिलाओं को पाँच-पाँच सौ रुपये तीन किश्तों में, उज्जवला योजना के 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त तीन गैस सिलिंडर, इसके साथ ही दिव्यांग, विधवाओं व बुजुर्ग को एक हजार की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के घोषणा के डेढ़ महीने में ही मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के विचार को धरातल पर उतारने को काफी आगे बढ़ी है।आत्मनिर्भर भारत के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं लागू की गई है जिससे अभियान के सकारात्मक प्रभाव धरातल पर दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा तय नियम व सामाजिक दूरी का पालन करें। हम अपनी आदतों में सुधार व संयम से कोरोना पर वीजयी प्राप्त करेंगे। वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन को प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महामंत्री अनिल मोदी, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग, प्रेम झा, अभिमन्यु सिंह चौहान व अन्य उपस्थित थे।

    प्रकाशनार्थ: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया प्रतिभा का सम्मान, इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ खेल सामग्री के खर्च का करेंगे वहन।

    शनिवार, जमशेदपुर: कदमा शास्त्रीनगर निवासी एवं हैंडबॉल के उभरते हुए राज्य स्तरीय खिलाड़ी विकास पांडेय की प्रतिभा को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सम्मान किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कदमा शास्त्रीनगर बी ब्लॉक निवासी विकास पांडेय के घर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित कर हौसलावर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि अपने दैनिक जीवन की समस्याओं के कारण मुसीबतों का सामना कर रहे लौहनगरी के प्रतिभावान हैंडबॉल खिलाड़ी विकास पांडेय की उच्च शिक्षा इंटरमीडिएट पढ़ाई के साथ-साथ उनके खेल सामग्री के खर्च का भार भाजपा महानगर उठाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला प्रशासन से तीन बार राष्ट्रीय चेम्पियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले विकास पांडेय को सरकारी सुविधा व सहायता की माँग करेगी। उन्होंने बताया कि आर्थिक परेशानी के कारण विकास पांडेय के समक्ष कई चुनौती उभरकर सामने आ गयी है। जमशेदपुर महानगर ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी हरसंभव सहयोग करेगी। ज्ञात हो कि विकास पांडेय के पिता का निधन 11 वर्ष की आयु में हो गया, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विकास ने अपने लगन से स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा बनकर झारखंड का नाम रौशन किया था। परंतु पारिवारिक समस्याओं के कारण दैनिक जीवन व्यतीत करने को उन्हें गैरेज में काम करना पड़ रहा है। इस दौरान उपस्थित भाजपाईयों ने विकास का हौसला बढ़ा उसे हिम्मत दिया।

    इस दौरान देवेंद्र सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, मनीष पांडेय, दिनेश शर्मा,अभिमन्यु सिंह समेत अन्य भाजपाजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिम्स में इलाजरत स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से आज कांग्रेस प्रभारी श्री आरपीएन सिंह ने फोन पर बात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.