Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज ब्रीद: इन टू द शैडोज
    Headlines सिनेमा

    थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज ब्रीद: इन टू द शैडोज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रीद: इन टू द शैडोज एक 12 एपिसोड की एमेजॉन ओरिजिनल सीरीज है जिसमें एक हताश पिता के सफर को दिखाया जाएगा जो अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. एमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज ब्रीद: इन टू द शैडोज सीरीज के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है. अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर के साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन डिजिटल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.

    सीरीज में प्रशंसित अभिनेता अमित साध एक बार फिर से वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे. इस मूल श्रृंखला में दक्षिण भारत के प्रमुख कलाकारों में से एक नित्या मेनन भी शामिल हैं, जो अपना डिजिटल डेब्यू इस सीरीज के साथ कर रही हैं. वही सैयामी खेर भी एक प्रमुख भूमिका निभा रही हैं. भारत सहित 200 और देश व क्षेत्रों में प्राइम सदस्य ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ के सभी 12 एपिसोड 10 जुलाई से हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसे कई भारतीय भाषाओं में देख सकेंगे.

    ट्रेलर में अविनाश सभरवाल (अभिषेक बच्चन) के सफर को दिखाया जाता है, जिसमें वह व उनकी पत्नी अपनी अगवा हुई बेटी सिया के मामले में उलझे हुए हैं. न्याय की खोज में, दिल्ली अपराध शाखा के शत्रुतापूर्ण माहौल के बीच, वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत (अमित साध) मामले का नेतृत्व करते हैं. जांच का हर मोड़ बाधाओं से लैस हैं और जैसे-जैसे यह दंपत्ति सच्चाई के करीब पहुंचती हैं, वैसे ही अपहरणकर्ता की असामान्य मांग उन्हें गंभीर स्थितियों में उलझा देती है.

    एमेजॉन प्राइम वीडियो इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित कहती है, जब से हमने इसका पहला लुक रिलीज किया है, तब से सभी को इस शो से काफी उम्मीदें हैं. हम दर्शकों को इस भावुक व मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की हर कड़ी से रूबरू करवाने के लिए उत्साहित हैं. ब्रीद: इन टू द शैडोज’ का लॉन्च प्राइम सदस्यों को रिवाइटिंग, देसी कहानी प्रदान करने के हमारे वादे को रेखांकित करता है जिसे न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में दर्शकों द्वारा पसंद किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन से सीमा पर जारी तनाव के बीच लद्दाख जायेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    Next Article कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये मुंबई में 15 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.