Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन से सीमा पर जारी तनाव के बीच लद्दाख जायेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    Headlines राष्ट्रीय

    चीन से सीमा पर जारी तनाव के बीच लद्दाख जायेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और चीन में जारी सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिये पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ-साथ लेह का भी दौरा करेंगे.

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पूर्वी लद्दाख का दौरा करने की खबर ऐसे समय में आई है जब तुरंत ही दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की वार्ता हुई है. जानकारी के अनुसार बीते दिनों सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने लद्दाख का दौरा किया था. उन्होंने अपने दौरे के दौरान गलवान घाटी में हिंसक झड़प में घायल हुये बिहार रेजिमेंट के जवानों से भी मुलाकात की थी.

    बताया जा रहा है कि लद्दाख यात्रा के दौरान सिंह सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करने की संभावना है. भारत और चीन की सेनाओं के बीच पिछले सात सप्ताह से पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में कई जगहों पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है. गलवान घाटी में हिंसक झड़पों में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद तनाव और बढ़ गया. इस झड़प में चीन के सैनिक भी हताहत हुए लेकिन उसने अभी तक उनकी संख्या नहीं बताई.

    गौरतलब है कि एलएसी पर चीन अपनी चालबाजी दिखा रहा है. हालांकि भारत ने चीन को दो टूक कहा है कि जब तक सीमा पर चीनी सैनिकों की तैनाती कम नहीं होगी, तब तक विश्वास बहाल नहीं हो सकता है. दरअसल मंगलवार को दोनों देशों के कमांडर्स की बैठक हुई थी. इसमें भारत ने चीन से ये बात कही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईसीसी के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने दिया इस्तीफा
    Next Article थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज ब्रीद: इन टू द शैडोज

    Related Posts

    रक्षाबंधन के अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, उनकी बहन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना।

    August 28, 2026

    जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

    August 28, 2026

    राखी के दिन हल्दीपोखर के समाजसेवी सबीना खातून के घर पहुंचा टीम पीएसएफ. ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं. ये है एक अटूट बंधन, देता मानवता का पैगाम

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रक्षाबंधन के अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, उनकी बहन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना।

    जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

    राखी के दिन हल्दीपोखर के समाजसेवी सबीना खातून के घर पहुंचा टीम पीएसएफ. ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं. ये है एक अटूट बंधन, देता मानवता का पैगाम

    लोहरदगा में बाईपास सड़क निर्माण कार्य पर अपराधियों ने मचाया तांडव, गार्ड को मारी गोली, जलाया हाईवा 

    तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम,नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे,एक को बचाने में बाकी दो भी डूबे,

    पटना एक्सप्रेस से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बोरों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

    साकची के CNG पंप पर हादसा, कर्मचारी की मौत

    प्रिंस खान पर NIA का शिकंजा! धनबाद पहुंची टीम, पाकिस्तान कनेक्शन से लेकर आर्थिक नेटवर्क तक होगी जांच

    रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

    नेपाल की प्राकृतिक आपदा पर बोले रघुवर दास, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.