नारायणपुर(जामताड़ा): नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क के पाण्डेयडीह मोड़ के समीप (रामनगर) में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई !प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे देवघर जिला के चित्तरा थाना क्षेत्र अन्तर्ग कटहरा ग्राम निवासी अरुण कुमार राय(58 वर्ष) पिता सर्वगीय द्वारिका प्रसाद राय अपनी पत्नी सरोज देवी (52वर्ष ) के साथ धनबाद जिला के टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया से अपने सम्बंधियों के यहां से मारुति सुजुकी डिजायर वाहन संख्या जेएच 10 बीयू 3785 से अपने घर वापस जा रहे थे कि गोविंदपुर -साहिबगंज मुख्य सड़क के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह मोड़ से कुछ ही दूर रामनगर के समीप वाहन का संतुलन खो जाने से सामने खड़ी 407माल वेन वाहन संख्या जेएच 10 बीएल 3804 में तीव्र गति से जोरदार टक्कर मार दी !टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए व उक्त भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए !वही घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुँच कर शीघ्रता से वाहन द्वारा नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर भेजा जहाँ उपचार के दौरान कार चालक अरुण राय की मौत हो गई। वही पत्नी सरोज देवी को भी घटना में गहरी चोटें आई है ।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफ़र कर दिया!वहीँ मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नारायणपुर पुलिस ने जिस तत्तपरिता से दोनों घायलों को अस्पताल पहुचाए वह सराहनीय है !

