Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड के श्रद्धालु एक जुलाई से चार धाम के दर्शन कर सकेंगे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तराखंड के श्रद्धालु एक जुलाई से चार धाम के दर्शन कर सकेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड सरकार के नियंत्रण वाले चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने सोमवार को राज्य के निवासियों को एक जुलाई से बदरीनाथ, केदारनाथ सहित सभी चार धामों के दर्शन की सशर्त अनुमति दे दी. बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने इस संबंध में यहां आदेश जारी करते हुए कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों और ‘बफर जोन’ में रहने वाले लोगों को किसी भी धाम क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इससे पहले जारी आदेशों के अनुसार, 30 जून तक केवल उसी जिले में रहने वाले श्रद्धालुओं को जिलाधिकारी की अनुमति से चारों धामों में दर्शन की अनुमति थी जहां ये मंदिर स्थित हैं

    कोविड-19 के मद्देनजर चार धामों के दर्शन की अनुमति कुछ प्रतिबंधों के तहत दी गयी है . आदेश के अनुसार, राज्य में रहने वाला व्यक्ति यदि राज्य के बाहर से यात्रा करके आया है तो पृथकवास अवधि पूरी करने के बाद ही चारधामों के दर्शन के लिये पात्र होगा . यात्रा प्रारंभ करने से पहले श्रद्धालु को बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा जिसके बाद उसे ई—पास जारी होगा . श्रद्धालु प्रत्येक धाम क्षेत्र में यात्रा विश्राम स्थल पर केवल एक रात ही रूक सकते हैं .

    कोविड-19 या फ्लू के लक्षणों वाले व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी . भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, 65 साल से अधिक के बुजुर्गों तथा दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्ति यात्रा नहीं कर पाएंगे . धाम क्षेत्र में यात्रा के दौरान हैंड सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग तथा सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा . रावल, धर्माधिकारी, पुजारियों तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी धाम के गर्भगृह तथा गर्भगृह से सटे हुए सभामंडप के आगे के भाग में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित होगा . मंदिर प्रवेश से पूर्व श्रद्धालुओं को हाथ—पैर धोना अनिवार्य होगा तथा बाहर से प्रसाद या चढ़ावा मंदिर परिसर में नहीं लाया जा सकेगा .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटिकटॉक समेत 59 एप्स पर मोदी सरकार ने लगाया बैन, पढ़ें पूरी लिस्ट
    Next Article ICC के अगले अध्यक्ष की दौड़ में CWI के डेव कैमरन भी शामिल

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.