Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला उत्पीड़न मामले का निपटारन पंचायत स्तर पर ही करने का प्रयास करें :एसडीपीओ
    Breaking News झारखंड

    महिला उत्पीड़न मामले का निपटारन पंचायत स्तर पर ही करने का प्रयास करें :एसडीपीओ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर(जामताड़ा): महिला उत्पीड़न व महिलाओं पर हो रहे घरेलू अत्यचार पर रोक लगाने के लेकर गुरुवार को सामाजिक दूरियों का अनुपालन करते हु ये नारायणपुर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में नारायणपुर प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचयात समिति सदस्य, तथा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों संग एक बैठक आयोजित की गई !आयोजित उक्त बैठक में एसडीपीओ श्री उपाध्याय ने उपस्थित नारायणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये कहा कि महिला उत्पीड़न मामले का निपटारन पंचायत स्तर पर ही जनप्रतिनिधियों द्वारा कर लेने से महिलाओं को कोर्ट ,मुकदमा आदि के खर्चे से बचाया जा सकता है।अमूमन लोग उत्पीड़न की शिकार हुयी महिला को थाना ,कोर्ट ,मुकदमा आदि करने की सलाह देते है।ऐसा न कर मामले को पंचयात स्तर पर ही सुलझा देने से अधिक बेहतर होगा !मौके पर नारायणपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव तथा अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह ने भी पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुये कहा कि आप लोग डोर टू डोर जाकर महिला उत्पीड़न मामले की जानकारी लेकर उसका तुरंत निपटारन पंचायत स्तर पर करने का काम करे। इससे उत्पीड़न की शिकार हुयी महिलाओं को तुरंत न्याय मिलेगा व आम लोगों के बीच पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों लोगों का अधिक प्रेम जागृत होगा !मौके पर नारायणपुर थाना प्रभारी श्री अजित कुमार ने कहा कि किसी भी विवाद का निपटारन सामाजिक स्तर से होने से उसकी एक अलग अहमियत होती है !विशेष आवश्यकता होने पर ही कोई मामला थाना आए तो बेहतर होगा!ख़ासकर महिला उत्पीड़न के मामले का निपटारन समाजिक स्तर से होने से अधिक बेहतर होगा !विशेष आवयश्कता पड़ने पर ही थाना आए। मैं दिन रात आपकी सेवा में तत्पर हूँ!वहीँ बैठक के दौरान दीघारी ,पबिया, टोपटाड, शहरपुर के मुखिया द्वारा अपने अपने पंचायत के एक एक महिला उत्पीड़न मामले की जानकारी एसडीपीओ श्री उपाध्याय को दिया गया। जिसपर एसडीपीओ श्री उपाध्याय ने मौके पर ही थाना प्रभारी को उक्त चारों मामले में जाँच पड़ताल कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिए !उक्त बैठक में थाना प्रभारी अजित कुमार , नारायणपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह , उपप्रमुख दलगोविंद रजक ,मुखिया कल्पना हेम्ब्रम, पार्वती देवी ,नारायणपुर थाना के सब इंस्पेक्टर रंजीत राम, जयप्रकाश एक्का, समेत नारायणपुर थाना के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए मुफ्त में खाद्यान्न एवं दाल चना उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को लिखा पत्र
    Next Article भूमि विवाद के मारपीट में कई लोग घायल ,मामला दर्ज

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.