Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए मुफ्त में खाद्यान्न एवं दाल चना उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री ने जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए मुफ्त में खाद्यान्न एवं दाल चना उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को लिखा पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर जुलाई से दिसंबर 2020 तक की अवधि के लिए मुफ्त में खाद्यान्न एवं दाल चना उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को लिखा पत्र*
    ==================
    *प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत खाद्यान्न एवं दाल / चना उपलब्ध कराने का किया आग्रह*
    ================

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आगामी 6 माह ( जुलाई से दिसंबर 2020 ) तक की अवधि के लिए मुफ्त में खाद्यान्न एवं दाल /चना उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को पत्र लिखा है l मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है, जहां कोविड-19 के वर्तमान संकट को देखते हुए गरीब, असहाय तथा रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले व्यक्तियों के सामने पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध कराना एक चुनौती है l राज्य में प्रवासी मजदूरों के आने से यह चुनौती और बढ़ गई है l लॉक डाउन की वजह से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उत्पन्न अवरोध अभी तक पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका है l ऐसे में इनके लिए मुफ्त में अनाज उपलब्ध उलब्ध कराना आवश्यक है l

    *लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है*

    मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रही है कि राज्य में कोविड-19 के संक्रमण औऱ प्रकोप को न्यूनतम किया जाए तथा राज्यवासियों को इस विषम परिस्थितियों में अधिक से अधिक राहत उपलब्ध कराई जा सके l उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुकों को अप्रैल से जून 2020 की अवधि के लिए मुफ्त में खाद्यान्न एवं अनाज उपलब्ध कराया जा चुका है l साथ ही आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रवासी मजदूरों एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित किंतु जरूरतमंद एवं सुपात्र व्यक्तियों के लिए भी मई एवं जून 2020 के लिए मुफ्त में खाद्यान्न एवं चना उपलब्ध कराया गया है l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के 52 पदों पर नियुक्ति / पदस्थापन को लेकर विभागीय स्थापना समिति के प्रस्ताव को स्वीकृति दी
    Next Article महिला उत्पीड़न मामले का निपटारन पंचायत स्तर पर ही करने का प्रयास करें :एसडीपीओ

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.