Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुशांत केस: पुलिस की जांच कुछ खास प्रोडक्शन हाउस की तरफ मुड़ी
    Breaking News Headlines सिनेमा

    सुशांत केस: पुलिस की जांच कुछ खास प्रोडक्शन हाउस की तरफ मुड़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस बेहद गहन जांच कर रही है. पुलिस ने जांच के लिए 3 टीमें बनाई हैं और जांच में बहुत सी नई बातें सामने आ रही हैं. अब पुलिस की जांच कुछ खास प्रोडक्शन हाउस की तरफ घूम गई है और देखा जा रहा है कि क्या यह प्रोफेशनल राइवलरी का मामला तो नहीं है?

    बॉलीवुड के उभरते हुए और टैलंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस हर उस संभव एंगल की जांच कर रही है जिसमें प्रोफेशनल राइवलरी का मामला बनता हो. मुंबई पुलिस इस मामले की तह तक जाना चाहती है और इसके लिए 3 अलग टीमें बनाई गई हैं. जैसे-जैसे यह जांच आगे बढ़ रही है, वैसे ही इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस रिया चक्रवर्ती से दोबारा पूछताछ कर सकती है. अब सुशांत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच में कुछ और एंगल भी सामने आ रहे हैं.

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत मामले में सलमान खान, शेखर कपूर, आदित्य चोपड़ा, कंगना रनौत, मुकेश भट्ट और करण जौहर से मुंबई पुलिस पूछताछ कर सकती है. इस दौरान अगर किसी की बातचीत में किसी और शख्स का नाम सामने आएगा तो उससे भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है. बता दें कि सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं.

    3 पुलिस टीम कर रही हैं जांच

    एक रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत के मामले में पुलिस 3 टीमें बनाकर जांच कर रही है. पुलिस की पहली टीम के जांच के तार अब बॉलीवुड के एक एक्टर से जुड़ रहे हैं. दरअसल पुलिस अपनी जांच में बॉलीवुड में नेपोटिजम का एंगल खंगाल रही है और जानना चाहती है कि जो फिल्में सुशांत को मिलने वाली थीं, आखिर उनसे क्यों छीन ली गईं और एक खास एक्टर को ही क्यों मिलीं?

    दूसरी टीम सुशांत के दोस्तों, रिश्तेदारों और उनसे काम कर रहे लोगों से बात करके सोसाइड के कारणों की जांच करेगी. इसके अलावा पुलिस की एक तीसरी टीम इस बात का पता लगाएगी कि आखिर सुशांत के डिप्रेशन के क्या कारण थे जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया.

    यशराज फिल्म्स से सुशांत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मिली

    पुलिस की जांच में अब तक 13 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं. अब खबर है कि पुलिस आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, शेखर कपूर और मुकेश भट्ट को पूछताछ के लिए बुला सकती है. ‘काई पो छे’ से डेब्यू करने के बाद एक प्रोडक्शन हाउस ने सुशांत से 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था. उस कॉन्ट्रैक्ट के तहत सुशांत की पहली फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ रिलीज हुई थी. इसके बाद सुशांत को कई और फिल्में ऑफर हुईं लेकिन उन्हें इस कॉन्ट्रैक्ट के कारण उन फिल्मों में कास्ट नहीं किया गया. दूसरी तरफ एक अन्य एक्टर भी उसी प्रोडक्शन हाउस के कॉन्ट्रैक्ट से बंधा हुआ थे लेकिन उसे दूसरे प्रोडक्शंस की फिल्में करने की इजाजत दे दी गई.

    सुशांत को मिली थीं ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में?

    सूत्रों की मानें तो संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म ‘रामलीला’ में सुशांत को लेना चाहते थे लेकिन दूसरे प्रोडक्शन हाउस के कॉन्ट्रैक्ट के कारण उनसे यह फिल्म छीन ली गई. इसी तरह ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए भी सुशांत ही भंसाली की पहली पसंद थे. कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक वाणी कपूर के साथ ‘बेफिक्रे’ सुशांत की फिल्म थी लेकिन उन्हें नहीं मिली क्योंकि सुशांत ने परेशान होकर उस प्रोडक्शन हाउस से नाता तोड़ लिया था. पुलिस की जांच में गौरतलब बात ये है कि ये सारी फिल्में सुशांत के बाद एक खास ऐक्टर को ही मिलीं और ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. जांच का एंगल ये भी है कि जब उस ऐक्टर का भी प्रॉडक्शन हाउस के साथ कॉन्ट्रैक्ट था तो उसे दूसरे प्रोडक्शन हाउस की फिल्में करने की इजाजत मिली लेकिन सुशांत को नहीं. जाहिर सी बात है कि अगर ये फिल्में सुशांत ने की होतीं तो आज सुशांत बॉलिवुड के गिनती के सुपरस्टार्स में से एक होते.

    परेशान होकर सुशांत ने साइन की थी ‘पीके’

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुशांत के हाथ से बड़ी फिल्में निकलती जा रही थीं लेकिन वह प्रॉडक्शन हाउस उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज नहीं कर रहा था. इसके बाद तंग आकर सुशांत ने राजकुमार हिरानी की ‘पीके’ साइन कर ली और उन्होंने अपने पिछले कॉन्ट्रैक्ट की चिंता नहीं की. माना जाता है कि उस बड़े प्रॉडक्शन हाउस से सुशांत का मनमुटाव यहीं से शुरू हु्आ. हालांकि इसके बाद उस प्रोडक्शन हाउस के साथ ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ फिल्म भी की जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. इसके बाद मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर अपनी फिल्म ‘पानी’ सुशांत के साथ बना रहे थे लेकिन इसी प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म को बनाने से इंकार कर दिया और फिल्म नहीं बनी. शेखर कपूर ने खुद भी बताया है कि सुशांत ने इसके लिए कितनी मेहनत की थी और इस फिल्म के बंद होने के बाद वह रो तक पड़े थे. बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए सुशांत ने सब कुछ छोड़कर 11 महीने तक लगातार मेहनत की थी.

    थिअटर्स में रिलीज नहीं की गई सुशांत की फिल्म

    इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘ड्राइव’ साइन की. इस फिल्म को बड़े पर्दे के बजाय ऑनलाइन रिलीज किया गया. बताया जाता है कि उस समय तर्क यह दिया गया कि फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं मिल रहे हैं. ओटीटी पर रिलीज हुई यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई. पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही है कि इतने बड़े प्रॉडक्शन हाउस को आखिर डिस्ट्रीब्यूटर्स क्यों नहीं मिल रहे थे. हालांकि सुशांत की आखिर में रिलीज हुई फिल्म ‘छिछोरे’ थिअटर्स में रिलीज भी हुई और अच्छी चली. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आखिर जब एक ‘खास’ प्रॉडक्शन हाउस का कॉन्ट्रैक्ट अन्य एक्टर्स के साथ भी था तो उन्हें बाहर की फिल्में क्यों करने दी गईं और सुशांत से कुछ बड़ी फिल्में क्यों छीनी गईं?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपू सिंह के नेतृत्व में सफल रहा वर्चुअल रैली, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी की उपस्थिति से कार्यकर्ता गदगद
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से बोकारो निवासी मोहम्मद जाहिद अख्तर का पार्थिव शरीर दुबई से बोकारो लाने हेतु मदद का आग्रह किया है

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.