दीपू सिंह के नेतृत्व में सफल रहा वर्चुअल रैली, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी की उपस्थिति से कार्यकर्ता गदगद
पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुना केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का सम्बोधन
झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण सुनने के लिए आज कदमा मंडल के भाजपा कार्यलय में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस रैली को मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया । संबोधन सुनने के लिए डिजिटल संवाद के प्रदेश संयोजक कुणाल सारंगी उपस्थित रहे । मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के द्वारा भाजपा युवा नेता कुणाल जी को अंगवस्त्र दे कर स्वागत किया गया ।
भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में पाँच स्थान पर जनसंवाद रैली काआयोजन किया गया
जिसमें लगभग 250 स्थानीय कार्यकर्ता की उपस्थिति रही पिछले दिनों से दीपू सिंह सक्रियता संंगठन में बढ़ा है कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम कदमा भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह ने किया है जिसका परिणाम वर्चुअल रैली मेंं देखने को मिला
वर्चुअल रैली में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के जनसंवाद रैली के संयोजक कुणाल सारंगी उपस्थित रहे और कदमा के सभी वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम ज़िला मीडिया प्रभारी दीपक पारिख,ज़िला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, महामंत्री के पी सिंह,धर्मेंद्र प्रसाद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे