निजाम खान
*पूर्वी सिंहभूम के अपर उपायुक्त (एडीसी) श्री सौरव कुमार सिन्हा द्वारा आज पोटका प्रखंड अंतर्गत तेंतला पंचायत में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण् किया गया।* इस दौरान अपर उपायुक्त ने तेंतला गेस्ट हाउस के समीप बन रहे तालाब निर्माण एवं आम बागवानी का निरीक्षण किया।
*योजना का नाम- तेंतला गेस्ट हाउस के समीप तालाब निर्माण*
प्राक्वलित राशि-4,99,000.00 (चार लाख नियानवे हजार) रुपया.
अबतक खर्च किये गये राशि- 1,58,573.00 (एक लाख अनठावन हजार पांस सौ तिहत्तर) रुपया। योजना की अद्यतन स्थिति- तालाब में पानी भर जाने के कारण कार्य फिलहाल बंद है। जल्द ही पुन: कार्य शुरू किया जायेगा।
योजना का नाम- *तेंतला गेस्ट हाउस के समीप सरकारी जमीन मे आम बागवानी*
(बिरसा हरित ग्राम विकास योजना)
प्राक्वलित राशि- 3,59,000.00 (तीन लाख उनसठ हजार) रुपया.
योजना की अद्यतन स्थिति- योजना की स्वीकृति 16 जून को दिये जाने के बाद 17 जून से कार्य शुरू किया गया है। कार्य के दौरान कुल 8 मजदूर कार्यरत थे, जिनके द्वारा 16 पीट खोदा गया था। योजनास्थल में शेड के साथ-साथ पानी एवं सेनिटाईजर रखा गया था।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कपिल कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अजय कुमार, कनीय अभियंता श्री कौशलेंद्र कुमार, रोजगार सेवक श्री ईश्वर लाल सरदार, श्री कांचन दास तथा अन्य उपस्थित थे।

