Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश को मोदी जी के रूप में शशक्त नेतृत्वकर्ता मिला हैं- बिद्युत महतो
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    देश को मोदी जी के रूप में शशक्त नेतृत्वकर्ता मिला हैं- बिद्युत महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने पलामू के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    ◆ देश को मोदी जी के रूप में शशक्त नेतृत्वकर्ता मिला हैं- बिद्युत महतो

    मंगलवार, जमशेदपुर: मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्षगाँठ के अवसर पर मंगलवार को जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाँकी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने कार्यालय से संबोधित किया। दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ हुई। ऑनलाइन वर्चुअल रैली में पाँकी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
    केंद्र में शशक्त नेतृत्व प्रदान कर रही मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धि गिनाते हुए सांसद बिद्युत महतो ने मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस एक वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक एवं बड़े फैसले से परिपूर्ण बताया।
    सांसद ने कहा कि पिछले छह वर्षो में मोदी जी ने नव भारत के निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया हैं। आज पूरे विश्व में भारत को एक मजबूत एवं शशक्त देश के रूप में पहचान मिली हैं। दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में भी मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जनता से किये अपने वादे पूरे करने का काम हुआ हैं। चाहे वह कश्मीर में अनुछेद 370 और 35 A हटाने का कार्य हो, चाहे देश की अपनी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के मुद्दे से मुक्ति दिलाने का कानून बनना हो।हिंदुओं के तीर्थ स्थल आयोध्या के राम मंदिर निर्माण के मार्ग को प्रशस्त करने का कार्य हो या नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने का निर्णय हो।

    वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल के दौरान केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए बिद्युत महतो ने कहा कि देश में कोरोना संकट के दौरान हमने गांव-गांव घर-घर तक पहुँच कर व्यवस्था का निर्माण करने में सफलता पाई है। कोरोना के कारण जहाँ विश्व के विकसित देश बेबस और लाचार दिखे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्ट नीतियों व भारतवासियों के मजबूत इच्छा शक्ति के कारण भारत मजबूती से खड़ा दिखाई दे रहा है। महामारी में मज़बूत निर्णय लेते हुए मोदी सरकार ने 30 देशों में फसें 72,500 नागरिकों को वापस लाने का काम किया तो साथ ही 28 मई तक 3840 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से लगभग 52 लाख प्रवासियों को अपने राज्य अपने घर वापसी की सहायता मोदी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गयी। आगे सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए सिखों के धार्मिक स्थल करतारपुर गलियारे का उल्लेख किया और बताया की करतारपुर कॉरिडोर शुरू कर सिख श्रद्धालों की धार्मिक भावना की कद्र करते हुए दर्शन हेतु राहत पहुँचाने का काम किया गया। कहा राम मंदिर हमारे लिए कभी राजनीति का मुद्दा नही रहा। भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को संकल्पित भाजपा ने अपने संकल्प को सिद्ध कर करोड़ों भारतवासियों की आस्था को मजबूत किया, उनकी भावनाओं का सम्मान कर आज भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हैं। धारा 370 एवं 35 A को समाप्त कर मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। नागरिकता संशोधन कानून पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धर्म के आधार पर हुए विभाजन के पश्चात ही हिन्दू, सिख, बौद्ध, पारसी, जैन और ईसाई धर्म समेत अन्य धर्म के माननेवालों के प्रति धार्मिक उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़ते गए पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश से अपनी जान बचाने को भारत मे शरण लिए शरणार्थियों के दर्द को महसूस करते हुए मोदी सरकार ने उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान करने का काम किया। अंत में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने में स्वदेशी उत्पाद के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।

    इस ऑनलाइन रैली के दौरान झारखंड के प्रदेश अध्य्क्ष दीपक प्रकाश, चतरा के सांसद सुनील सिंह, विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, प्रेम सिंह, विजयानंद पाठक, जमशेदपुर महानगर से जिला महामंत्री अनिल मोदी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, भाजयुमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता पप्पू सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, वर्चुअल जिला प्रभारी प्रभाकर प्रसाद, दीपू सिंह, संजीव सिन्हा, मनीष पांडेय एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल रैली में भाग लिया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेशभक्तों के दिखाए मार्ग पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि:उपायुक्त
    Next Article सरयू राय जी के भरोसे चला था रघुवर दास के काले कारनामों का पर्दाफाश करने, परंतु वह मुझे बीच रास्ते में छोड़ कर चले गए:इरफान

    Related Posts

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    May 14, 2025

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    May 14, 2025

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.