चंचल गिरी की रिपोर्ट
बागडेहरी(जामतारा): कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अम्बा राजकीय कृत उच्च विद्यालय में हो रही है सोशल डिस्टेंस का घोर उलंघन।आज बिद्यालय में वर्ग 1 से5 तक के विद्यार्थियों को किया गया 48 दिन का चावल और पैसों का वितरण।हर एक विद्यार्थी को मिला 4किग्रा600ग्राम करके चावल और 322 रुपए नकद।
सुचना प्राप्त होने पर जब वहां पहुंचे तो पता चला की स्कूल के संजोजिका झरना चक्रबर्ती के द्वारा 10रूपया नकद और 200ग्राम चावल काट लिया जा रहा है,इस संबंध में बात करने पर वहाँ मौजूद प्रधानाध्यपक श्री अवनी रंजन चौधरी व सह शिक्षक गण मुझे भी न्यूज कवर से रोकने की कोशिश किया और बहस किया।जब किसी अभिभावक ने ये पैसा और चावल काटने की वजह पूछी तो गाड़ी की किराया का खर्चा ले रहे है,सरकार किराये के पैसा नही देता है। ये बोलकर अविभावक को चुप करा दिया।

