Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में जिला में 18 जून को शुभारंभ होगा ” गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह”
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में जिला में 18 जून को शुभारंभ होगा ” गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह”

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में जिला में 18 जून को शुभारंभ होगा ” गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह”

    सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम और सीएचओ के माध्यम से होगा जन स्वास्थ्य सर्वे

    18 जून को जन स्वास्थ्य सर्वे अभियान का शुभारंभ विभिन्न माध्यमों से लोगो के बीच अभियान से सम्बन्धित होगा प्रचार प्रसार

    कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा पूरे राज्य में गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह अभियान चलाने के निर्देश के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिले में 18 जून को शुभारंभ होने वाले जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह के सफल क्रियान्वयन हेतु आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद द्वारा बताया गया कि अभियान की शुरुआत 18 जून को व्यापक प्रचार प्रसार से किया जाएगा वही दिनांक 19 से 21 जून तक सहिया आंगनबाड़ी सेविका अपने गांव के प्रत्येक घर का भ्रमण कर सर्वे करेंगी। 22 से 24 जून तक एएनएम एवं सी एच ओ द्वारा 40 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की गहन जांच किया जाएगा जिसमें उनका उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, स्वास्थ संबंधी अन्य बीमारी एवं टीबी के संदेहास्पद मामले, लिवर संबंधी समस्या, मुंह का कैंसर कुष्ठ रोग एवं अत्यधिक मोटापा से संबंधित जांच एएनएम एवं सी एच ओ द्वारा किया जाएगा। वही 25 जून को सहिया द्वारा किए गए सर्वे एवं एएनएम और सी एच ओ द्वारा की गई जांच से संबंधित प्रतिवेदन संकलित कर सिविल सर्जन कार्यालय में उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह से संबंधित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया जिससे लोगो को इस जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह अभ्यन्नकी जानकारी हो।उपायुक्त ने सीडीपीओ और एम ओ आइ सी को कुछ गांवों का भ्रमण कर लोगो के साथ बैठक करने का निर्देश दिए। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बी एल ओ द्वारा किए गए सर्वे के प्रतिवेदन जन स्वास्थ्य सर्वे अभियान से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराएं जिससे पूर्व में किए गए सर्वे कार्य का सत्यापन भी हो जाए वही सर्वे करने में सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं को सहायता भी मिले। उपायुक्त द्वारा 21,22 और 23 जून को आंगनबाड़ी केंद्रों में और 24 जून को उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्क्रीनिंग अथवा जांच करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सर्वे टीम के सदस्यों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने कहा कि जो लोग घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करेंगे वह सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखेंगे। उन्होंने जन स्वास्थ सर्वे सप्ताह अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखुलासा: झारखंड सरकार को करोड़ों के राजस्व का घाटा
    Next Article भाजपा बागबेड़ा मंडल ने चलाया संपर्क अभियान, गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धि

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.