अब्दुल रज्जाक की रिपोर्ट
कुंडहित(जामताड़ा): कुंडहित स्थित झारखंड राज्य
ग्रामीण बैंक के सामने ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस का उल्लघन करते हुए दिखा गया।उपयुक्त गणेश कुमार द्वारा लगातार निर्देश दिया जा रहा है कि किसी सोशल डिस्टेंस का उल्लघन नही किया जाये। बैंक के बाहर ग्राहकों के लिए धूप से बचने के लिए शेड की व्यवस्था नहीं की गयी है और ग्राहक को धुप में ही खड़े रहना पड़ता है और ग्राहक काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।यहाँ तक पिने का जल भी कोई व्यवस्था नहीं है। बैंक के बाहर ग्राहकों के लिए गोला नुमा घेरा भी नहीं दिया गया जिससे ग्राहक गोल घेरे पर खड़े होकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपना बैंक का कार्य कर सकें।
बैंक के मैनेजर राज चटर्जी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चल रहा है।जिसके चलते काफी भीड़ और जमावड़ हो जाता है। लोगो कों काफी समझाया भी जाता है।
लेकिन फिर से लोग बैंक के बहार भीड़ लगा देते है । बाहर में पहले पंडाल लवागये थे । अभी इसलिए नहीं है क्यों की बहार में जल्द ही एक नया सेड बनेगा। और लोग को धुप का दिक्कत नहीं होगा । हमारे बैंक के अंदर पानी का व्यवस्था है । बैकं तरफ वृद्धा व्यक्ति को मास्क और सेनिटाइजर दिया जाता है ।

