चंचल गिरी की रिपोर्ट
बागडेहरी/जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अम्बा पंचायत के अम्बा हरनंदनपुर पहाड़ी टोला में जल मीनार ख़राब हो जाने से टोला वासी परेशान।मिली जानकारी के मुताबिक जब वहां पहुंचे तो वहाँ का जलमीनार ख़राब मिला।
टोला वासियो से बात करने पर ये पता चला है कि ये जल मीनार आठ महीने पूर्व बनाया गया है,साथ ही ये पता चला है कि इस जल मीनार से महज पांच दिन पानी की आपूर्ति हुआ था,उसके बाद ही ख़राब हो गया था,जो अभी तक वैसा ही पड़ा हुआ है,साथ ही ये भी जानकारी प्राप्त हुआ की इस जल मीनार की ख़राब हो जाने की सुचना उसी टोला के लखिश्वर टुडू ने पंचायत मुखिया को दिया था।पर पंचायत से आज तक कोई सुबिधा प्राप्त नही हुआ है।टोला की औरतों.को इस भीषण गर्मी में वहाँ से दो किलोमीटर पैदल.चलकर.चलकर चापाकल.या नदी से पेयजल लाना पड़ रहा है।

