Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नॉर्थ कोरिया की अमेरिका को धमकी, शांति से चुनाव चाहते हो तो उनके मामलों से दूर रहें
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    नॉर्थ कोरिया की अमेरिका को धमकी, शांति से चुनाव चाहते हो तो उनके मामलों से दूर रहें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्योंगयांग. नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका को धमकी भरे अंदाज में कहा है कि वो दोहरेपन वाली नीति का त्याग करे और अपने अंदरूनी मामलों में ध्यान दे. ये न केवल अमेरिका बल्कि वहां होने वाले चुनाव के लिये भी अच्छा होगा.

    नॉर्थ कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार किम जोंग के विदेश मंत्रालय में अमेरिकी मामलों के महानिदेशक ओन जोंग गन ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि अमेरिका को अपने आंतरिक मामले पर ध्यान देना चाहिए. इस संदेश में कहा गया कि अमेरिका हमेशा दूसरों के मामलों में टांग अड़ाता रहता है, इस मामले में उनका रवैया दोहरापन वाला है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपने जीभ पर लगाम लगाना चाहिए और अपने घरेलू मामलों पर ध्यान देना चाहिए. यह न केवल अमेरिका के लिए बल्कि वहां होने वाले चुनाव के लिए भी अच्छा होगा.

    नॉर्थ कोरिया की इस खुली धमकी के बाद ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो कैसे अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है. सियोल में असान इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज के रिसर्च फेलो जेम्स किम के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी चुनाव में किम जोंग कैसे बाधा डाल सकते हैं. शायद ये हैकिंग से जुड़ी कोई धमकी हो.

    जानकारों के अनुसार किम जोंग ने अमेरिका को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर ट्रंप नवंबर में होने वाला चुनाव कायदे से कराना चाहते हैं, तो अपना मुंह बंद रखें. साउथ कोरिया की सीमा पर किम जोंग के खिलाफ पोस्टर लगाने और पर्चे बांटने ने नॉर्थ कोरिया काफी नाराज़ है और उसने सभी संबंध ख़त्म करते हुए हॉटलाइन समेत सभी कम्युनिकेशन लाइनें तक बंद कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये चार राज्यों में लागू हो सकता है पूर्ण लॉकडाउन
    Next Article सीज फायर तोडऩे पर भारतीय सेना का करारा जवाब, पाक सेना की 10 चौकियां तबाह

    Related Posts

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    August 9, 2026

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.