Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आत्मसमर्पण करनेवाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि, मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने दी मंजूरी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    आत्मसमर्पण करनेवाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि, मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने दी मंजूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य सरकार के प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करनेवाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि, मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने दी मंजूरी

    भाकपा माओवादी के 12, झारखंड जनमुक्ति परिषद और जेजेएमपी के 1-1 उग्रवादी को मिलेगा लाभ

    2 उग्रवादियों को 4-4 लाख रुपए और 11 उग्रवादियों को मिलेगा 2-2 लाख रुपए

    *एक भाकपा माओवादी को दो लाख रुपए के अलावा आत्मसमर्पण करने के दौरान जिला स्तर से भुगतान की गई 50 हजार रुपए की राशि के समायोजन को भी स्वीकृति*
    ====================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के आत्मसमर्पण करनेवाले भाकपा माओवादी के 12 और झारखंड जनमुक्ति परिषद तथा जेजेएमपी के एक उग्रवादी को राज्य सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत पुनर्वास अनुदान की राशि देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. इनमें दो उग्रवादियों को 4-4 लाख रुपए, ग्यारह उग्रवादियों को 2-2 लाख रुपए और एक उग्रवादी को 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि का भुगतान पुनर्वास अनुदान के रुप में किया जाएगा.

    दो उग्रवादियों को चार-चार लाख रुपए मिलेंगे

    भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के रिजनल कमेटी सदस्य और चतरा ज़िला के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित जोगिया का रहनेवाला जवाहर यादव उर्फ नकुल यादव उर्फ अर्जुन यादव उर्फ बूढ़ा उर्फ लम्बू और झारखंड जनमुक्ति परिषद उग्रवादी का जोनल कमांडर ओर गुमला जिला के विशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित कटिया का रहनेवाला राजेंद्र उरांव उर्फ संतोष को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत 4-4 लाख रुपए की राशि मिलेगी.

    भाकपा माओवादियों के दस उग्रवादियों को दो-दो लाख रुपए

    भाकपा माओवादी के आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में एरिया कमांडर व चतरा जिला के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला विलास गंझू उर्फ सर्वेश, एऱिया कमांडर और लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का रहनेवाला विशाल खेरवार उर्फ रामधनी खेरवार, जोनल कमांडर औऱ लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रकाश उरांव उर्फ दीपक उर्फ संदीप, सब जोनल कमांडर और गुमला के विशुनपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला हरेंद्र उरांव उर्फ हरिलाल उर्फ हरविलास, दस्ता सदस्य और लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र् (बगड़ू) का रहनेवाला चंद्रेश्वर उरांव उर्फ चंदू उरांव, एरिया कमांडर और लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का कलेश्वर खेरवार, सब जोनल कमांडर और लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का बालक खेरवार उर्फ भगत एरिया कमांडर और लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र का सहंगु महतो, एरिया कमांडर औऱ लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का अजय उरांव और माओवादी सदस्य औऱ लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का रहनेवाला ब्रह्मदेव खेरवार उर्फ ब्रह्रमदेव सिंह खेरवार को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत दो-दो लाख रुपए मिलेगा.

    जेजेएमपी के एक उग्रवादी को भी अनुदान राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी

    जेजेएमपी का रिजनल कमिटी सदस्य व लोहरदगा जिले के बगड़ु थाना क्षेत्र का रहने वाला मंजीत साहू को पुनर्वास अनुदान के तौर पर दो लाख रुपए मिलेगा, वहीं भाकपा माओवादी व लोहरदगा जिले के पेशरार (बगड़ु) थाना क्षेत्र् का रहनेवाला सुखराम खेरवार को दो लाख रुपए पुनर्वास अनुदान तथा आत्मसमर्पण करने के दौरान जिला स्तर से भुगतान की गई 50 हजार रुपए की राशि का समायोजन करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड-19 संक्रमण मुक्त होने पर 10 लोगों को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज
    Next Article विधायक अनंत ओझा ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.