Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा  का संपर्क अभियान हुआ शुरू, सभी मंडलों में वरीय नेता रहे मौजूद
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा  का संपर्क अभियान हुआ शुरू, सभी मंडलों में वरीय नेता रहे मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा  का संपर्क अभियान हुआ शुरू, सभी मंडलों में वरीय नेता रहे मौजूद

    ■ पीएम मोदी के संदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचा रहे भाजपाई

    बुधवार, जमशेदपुर: केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धि बताने को भाजपा ने देशव्यापी व्यक्तिगत संपर्क अभियान प्रारंभ किया है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर बुधवार को जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में वरीय भाजपा नेताओं की उपस्थिति में व्यक्तिगत संपर्क अभियान का आगाज किया। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं महानगर अध्यक्ष दिनश कुमार ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। रामजनम नगर क्षेत्र में सांसद विद्युत महतो ने कार्यकर्ताओं के संग घर-घर जाकर लोगों को नरेंद्र मोदी जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका और कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सावधानियां वाले लिखित पत्र समेत केंद्र सरकार की उपलब्धि वाले पत्रक भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले एक वर्ष में कई ऐतिहासिक व कड़े फैसले लिए हैं। वर्षों से लंबित माँग को मोदी सरकार ने पूर्ण कर करोड़ों भारतवासी की भावनाओं का सम्मान किया। एनडीए सरकार की नीतियों के कारण आज प्रत्येक भारतवासी सुरक्षित और खुशहाल महसूस कर रहा है। सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। मोदी सरकार ने व्यवस्थाओं का सुदृढ़ किया है, जिससे गरीब, किसान, मजदूर,महिलाएं, नौजवान, बुजुर्ग सबके विश्वास को मजबूती मिली है। संपर्क के दौरान सांसद विद्युत महतो ने लोगों के बीच फेस मास्क का भी वितरण किया। वहीं, उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत ‘आरोग्य सेतु एप्प’ के इस्तेमाल करने की अपील की। इस अवसर पर चितरंजन वर्मा, मनीष पांडे, के पी सिंह, प्रेम पासवान, पप्पू गुप्ता, गोपाल कुमार, बिश्वजीत सिंह , बिनोद रजक व अन्य उपस्थित थे।

    *पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गौस्वामी ने बिस्टुपुर में चलाया संपर्क अभियान:* डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बिष्टुपुर में पार्टी द्वारा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने को व्यक्तिगत सम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पत्र को लोगों को देकर डाॅ गोस्वामी ने लोगों से वैश्विक कोरोना महामारी से बचने हेतु सतर्कता बरतने का आग्रह किया।

    *विभिन्न मंडलों में इन नेताओं की उपस्थिति में हुआ अभियान का आगाज:*
    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर में भूपेंद्र सिंह, बारीडीह में, संजीव सिंह, सीतारामडेरा में चंद्रशेखर मिश्रा, गोलमुरी में खेमलाल चौधरी, साकची पूर्वी में गुरदेव सिंह राजा, टेल्को में पवन अग्रवाल, बर्मामाइंस में राम बाबू तिवारी।
    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मानगो मंडल में देवेंद्र सिंह, उलीडीह में राजेश शुक्ला, कदमा में सांसद विधुत वरण महतो, सोनारी में चितरंजन वर्मा, बिस्टुपुर में दिनेशानंद गोस्वामी, आज़ादनगर में मनोज सिंह, साकची पश्चिम में भरत सिंह।
    जुगसलाई विधानसभा के कमलपुर मंडल में संजीव मिश्रा, पटमदा में पोरेश मुखी, बोड़ाम में मुचीराम बाउरी, एम जी एम मंडल में विमल बैठा, परसुडीह में राज कुमार सिंह , घोड़ाबांधा में दिनेश कुमार, गोविंदपुर में कल्याणी शरण, जुगसलाई में अनिल मोदी।
    पोटका विधानसभा के पोटका मंडल में हलधर नरायण साह, आसनबनी उत्तम भगत, कव्वाली में चंद्रशेखर गुप्ता, बागबेड़ा में मेनका सरदार, सुंदरनगर में अमरजीत सिहं राजा, घाघीडीह मंडल में अभय सिंह की उपस्थिति में अभियान का आगाज किया गया।

    व्यक्तिगत संपर्क अभियान सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर चलाया जाएगा। इस दौरान दो से तीन कार्यकर्ता के समूह ही जनता से संपर्क करेंगे। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन, क्वारंटीन सेंटर और सार्वजनिक जगहों पर कार्यकर्ताओं के जाने पर मनाही है। कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं फेसमास्क व सेनेटाइजर उपयोग का निर्देश दिया गया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्वारैंटाईन केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, नाश्ता- भोजन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:डीडीसी
    Next Article कोविड-19 संक्रमण मुक्त होने पर 10 लोगों को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

    Related Posts

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 13, 2025

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    May 13, 2025

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    May 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

    गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.