Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह की वर्चुअल रैली, कहा- भारत के निर्माण में बिहार के प्रवासी मजदूरों के पसीने की महक है
    Breaking News बिहार

    अमित शाह की वर्चुअल रैली, कहा- भारत के निर्माण में बिहार के प्रवासी मजदूरों के पसीने की महक है

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले के बीच आज (रविवार) 7 जून को अमित शाह ने वर्चुअल रैली के माध्यम से बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का शंखनाद कर दिया है. अमित शाह ने कहा कि भारत के निर्माण में बिहार के प्रवासी मजदूरों के पसीने की महक है. उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को घर भेजने का काम केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के साथ मिलकर किया है.अमित शाह ने कहा कि बिहार के मजदूरों के लिए हजारों ट्रेनें चकलाई गई. ट्रेन में भोजन-पानी दिया गया. बिहार में क्वारंटाइन सेंटर में रहने के लिए बिहार सरकार ने काफी बेहतर व्यवस्था की. उन्होंने भाषण की शुरुआत करते हुए कोरोना जंग में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया.अमित शाह ने कहा- बिहार की भूमि से सबसे पहले दुनिया को लोकतंत्र का अनुभव हुआ. महान मगध साम्राज्य की नींव डाली गई. जिसने अफगानिस्तान से लंका तक अखंड भारत के सपने को साकार किया. बुध और महावीर, चंद्रगुप्त और चाणक्य की इस भूमि ने इस भारत का नेतृत्व किया है. जब कभी भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलवाड़ हुआ, बिहार से ही बिगुल फूंका गया.जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल से लोकतंत्र का गला घोंटा तो बिहार ने ही जेपी के नेतृत्व में आंदोलन करके लोकतंत्र को बहाल किया. जॉर्ज साहब और राममनोहर लोहिया जी की भी यही कर्मभूमि है. बिहार ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी और सामाजिक न्याय के झंडे को बुलंद किया.

    तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

    तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि राजद ने देर से ही सही, लेकिन थाली बजाकर पीएम नरेंद्र मोदी की बात मान ली है. उन्होंने कहा कि ये चुनावी रैली नहीं है, यह रैली देश के करोड़ों लोगों को कोरोना संक्रमण की लड़ाई से जोडऩे की रैली है, जो लोग इसका विरोध करते हैं, वह सभी लोग वक्रद्रष्टा लोग हैं. उन्होंने कहाकि भाजपा अध्यक्ष ने 75 वर्चुअल रैली का आयोजन किया है. इसके माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सा से जुडऩे का प्रयास किया जाएगा.

    पीएम मोदी ने करोड़ों के जीवन को खुशहाल बनाने किया काम

    अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने छह साल के अंदर करोड़ों गरीबों के जीवन में प्रकाश लाने का एक प्रयास किया है जिसका सबसे बड़ा फायदा अगर किसी को हुआ है तो वो मेरे पूर्वी भारत के लोगों को हुआ है. इसके साथ ही कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से 9.5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 72,000 करोड़ रुपये हर साल डालने की व्यवस्था की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में अब तक कोविड-19 के 1,19,293 रोगी स्वस्थ्य हो कर घर लोटे, रिकवरी दर 48.37 प्रतिशत!
    Next Article 15 अगस्त के बाद खोले जा सकते हैं स्कूल और कॉलेज, एचआरडी मंत्री ने दिए संकेत

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.