Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मूडीज ने टीसीएस,एसबीआई 8 भारतीय कंपनियों और 3 बैंकों को दिया झटका, रेटिंग घटाई
    Breaking News Business Headlines

    मूडीज ने टीसीएस,एसबीआई 8 भारतीय कंपनियों और 3 बैंकों को दिया झटका, रेटिंग घटाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारत की सॉवरेन रेटिंग में कटौती के बाद मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को भारत की 8 गैर वित्तीय कंपनियों और तीन बैंकों की रेटिंग घटा दी है. 8 कंपनियों में इन्फोसिस, टीसीएस, ओएनजीसी जैसे बड़ी कंपनियां शामिल हैं तो देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई, एचडीएफसी और एक्जिम बैंक की रेटिंग भी घटा दी है.मूडीज ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करने वाली सात कंपनियों की भी रेटिंग एक पायदान घटा दी है जिनमें एनटीपीसी, एनएचएआई, गेल और अडाणी ग्रीन एनर्जी जैसी कंपनियां शामिल हैं. आईआरएफसी और हुडको की रेटिंग में भी एक पायदान की कमी की गई है.मूडीज ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था में आई बाधा और भारत की सॉवरेन रेटिंग घटाए जाने की वजह से मंगलवार को इन कंपनियों की रेटिंग में कटौती की गई है. मूडीज ने इससे पहले सोमवार को 22 साल में पहली बार भारत की साख को बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया. यह रेटिंग सबसे निचला निवेश गस्त हैं. इससे एक पायदान नीचे कबाड़ रेटिंग होती है.मूडीज ने कहा है, ओएनजीसी, एचपीसीएल, आयल इंडिया लिमिटेड, इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड, बीपीसीएल, पेट्रोनेट एलएनजी, टीसीएस और इन्फोसिस- इन सभी आठ गैर- वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों की दीर्घकालिक इश्युअर रेटिंग को घटा दिया गया है. इन सभी रेटिंग के लिये परिदृश्य नकारात्मक है. रेटिंग एजेंसी ने हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन उसके लिये परिदृश्य को स्थिर से बदलकर नकारात्मक कर दिया है.बैंकों के मामले में मूडीज ने एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जमा रेटिंग को बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया. एक्जिम इंडिया की दीर्घकालिक जारीकर्ता रेटिंग को नकारात्मक परिदृश्य के साथ बीएए3 पर ला दिया गया है. इन बैंकों की जमा रेटिंग उसी स्तर पर रखी गई है जिस स्तर पर भारत की रेटिंग है. यह रेटिंग बीएए3 पर है. इसके साथ ही मूडीज ने एचडीएफसी बैंक की बेसलाइन क्रेडिट ऐससमेंट (बीसीए) को बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया.मूडीज ने बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनारा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इडिया की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जमा रेटिंग और उनके बीसीए की भी समीक्षा कर रही है. एजेंसी ने इंडसइंड के दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जमा रेटिंग को नकारात्मक परिदृश्य के साथ घटा दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ला रहा है न्यू टैरिफ पॉलिसी, दिन में सस्ती तो रात में महंगी होगी बिजली
    Next Article पांच जून को स्नान पूर्णिमा से पहले पुरी में लागू की जाएगी निषेधाज्ञा

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.