Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, ग्रामीणों ने फूंके पुलिस के वाहन
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    यूपी में युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, ग्रामीणों ने फूंके पुलिस के वाहन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रतापगढ: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या की सूचना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों जमकर उत्पात मचाया. घटना के विरोध में पथराव और आगजनी की गई. घटना फतनपुर थाना के भुजौनी गांव की है.युवक की हत्या की सूचना के बाद पुलिस के ढुलमुल रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव और आगजनी की. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने 2 पुलिस जीप समेत तीन वाहनों में आग लगा दी. इस घटना में 4 पुलिसकर्मी घायल हैं. यह पूरा तांडव 3 घंटे तक चलता रहा. इस दौरान पुलिस के अधिकारी गांव में जाने में असमथज़् नजर आए. बाद में मौके पर आईजी और एडीजी प्रयागराज पहुंचे.जानकारी के अनुसार मृतक अंबिका पटेल कानपुर में तैनात महिला सिपाही से प्रेम करता था. आरोप है कि महिला सिपाही के घरवालों ने अम्बिका पटेल को जिंदा जलाकर मार डाला. वहीं मृतक अंबिका पटेल महिला सिपाही से छेडख़ानी के मामले जेल में बंद था. कुछ दिन पहले ही परोल पर जेल से छूट कर आया था. सोमवार दोपहर मृतक घर से निकला था. शाम 8 बजे उसका अधजला शव बाग में मिला.इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए. गांव में बवाल और आगजनी का तांडव चलता रहा. इस दौरान चार घंटे तक पुलिस गांव बाहर खड़ी रही. चार घंटे बाद किसी तरह एसपी समेत भारी पुलिस बल गांव में दाखिल हो सकी. जिसके बाद दोनों पक्ष से दजज़्नों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. मौके पर प्रयागराज जोन के आईजी और एडीजी भी पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा भी लिया. वही गांव में हत्या के बाद तनाव को देखते हुए दो पीएससी की कंपनी को तैनात कर दिया गया है.मामले में एसपी अभिषेक सिंह का कहना है की युवक अम्बिका को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया गया है. हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीण ने पुलिस की तीन गाडिय़ों में आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया है. कुछ महीनों पहले कानपुर में तैनात महिला सिपाही की सोशल मीडिया पर मृतक युवक ने फोटो वायरल की थी. परिजनों ने युवक अम्बिका पर छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कराया था. मृतक युवक परोल पर जेल से छूटा था. महिला सिपाही के परिजनों पर हत्या करने का आरोप है. सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबडगाम में जैश-ए-मोहम्मद के छह मददगार गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
    Next Article देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर हुई 48.19 प्रतिशत

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.