Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आग उगलेगा नौतपा: उत्तर भारत में अगले दो-तीन दिनों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान
    Breaking News राष्ट्रीय

    आग उगलेगा नौतपा: उत्तर भारत में अगले दो-तीन दिनों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले जाने के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार 24 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए लू के संबंध में ऑरेंज चेतावनी भी जारी की है.

    उन्होंने आगाह किया कि अगले दो-तीन दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. श्रीवास्तव ने कहा कि यह इस गर्मी के मौसम में पहली बार है जब लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस मौसम में, तापमान उस तरह से नहीं बढ़ा जैसा कि यह आमतौर पर उत्तरी और मध्य भारत में बढ़ता है और ऐसा अप्रैल माह में काफी बारिश होने की वजह से हुआ जो मध्य मई तक जारी रही.

    इन राज्यों में चल सकती है लू

    शनिवार को राजस्थान के पिलानी में 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने नियमित बुलेटिन में कहा, अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति के साथ ही छिटपुट इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी. छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के छिटपुट क्षेत्रों में भी अगले तीन-चार दिनों के दौरान भी लू चल सकती है.

    47 डिग्री तक जा सकता है तापमान

    लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस हो और सामान्य तापमान में वृद्धि 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक हो. मैदानी क्षेत्रों के लिए, लू की स्थिति तब होती है जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री हो और भीषण लू उस वक्त चलती है जब यह 47 डिग्री या उससे अधिक हो.

    श्रीवास्तव ने कहा कि रेड अलर्ट लोगों को आगाह करने के लिए जारी किया गया है कि वे दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक घर से बाहर न निकलें क्योंकि उस वक्त धूप की तपिश सबसे अधिक होती है. मौसम विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक, नरेश कुमार ने कहा कि शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं और तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बीच कम दबाव के क्षेत्र के कारण लू से भीषण लू चलने के लिए स्थिति अनुकूल है. कुमार ने कहा कि राहत केवल 28 मई के बाद ही मिल सकती है, जब पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी सरकार का बड़ा आदेश- 26 मई से खोले जाएंगे सभी सरकारी ऑफिस
    Next Article एमपी के इंदौर में विस्फोटक स्थिति, कोरोना पाजिटिव का आंकड़ा 3000, जबलपुर में 209

    Related Posts

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    October 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    नवरात्र में डांडिया की धूम: जमशेदपुर में भक्ति और उत्सव का रंगारंग माहौल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.