Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रवासी मजदूरों के लिए अब रेलवे राज्यों की सहमति के बगैर भी चलाएगा ट्रेन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    प्रवासी मजदूरों के लिए अब रेलवे राज्यों की सहमति के बगैर भी चलाएगा ट्रेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कई राज्यों के श्रमिक विशेष ट्रेनों को चलाने की अनुमति नहीं देने के बीच रेलवे का कहना है कि ट्रेनों के संचालन के लिए संबंधित राज्यों की अनुमति की जरूरत नहीं है. 16 मई को केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि रेलवे देश के किसी भी जिले से श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाने के लिये तैयार है.गोयल बीते कुछ दिनों से राज्य सरकारों से प्रवासियों को उनके घर ले जाने वाली ट्रेनों को मंजूरी देने की अपील कर रहे हैं. यह अपील विशेषकर झारखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से की गई है.

    30 जून तक रेलवे की नियमित सेवा पर रोक

    भारतीय रेलवे ने बताया है कि लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान श्रमिक स्पेशल, अन्य विशेष रेलगाडिय़ों, पार्सल सेवाएं और मालगाडिय़ों का ही परिचालन होगा. सरकार ने चाथे चरण में लाकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. भारतीय रेल ने अपनी सभी नियमित यात्री गाडिय़ों के परिचालन पर 30 जून तक रोक लगा दी है. रेलवे ने कहा कि रेल परिचालन के संबंध में लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान जारी किए गए दिशानिर्देश यथावत लागू रहेंगे.

    तीसरा चारण रविवार 17 मई तक के लिए घोषित किया गया था. देश में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के सभी चरणों के दौरान पार्सल सेवा और मालगाडिय़ों का संचालन होता रहा. वहीं प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक ले जाने के लिए रेलवे ने एक मई से श्रमिक स्पेशल रेलगाडिय़ां चलाना शुरू की. वहीं आम लोगों के लिए राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग पर निश्चित दिशानिर्देशों के तहत 15 जोड़ी रेलगाडिय़ों का संचालन कर रहा है.

    भारतीय रेल के प्रवक्ता आर.डी. वाजपेयी ने कहा, रेल परिचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह लॉकडाउन के तीसरे चरण के अनुरूप ही रहेगा. श्रमिक स्पेशल और 15 जोड़ी अन्य विशेष रेल चलती रहेंगी. वहीं पार्सल सेवा और मालगाड़ी भी चालू रहेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजर्मनी की फेमस शू कंपनी ने चीन से समेटा कारोबार, आगरा में लगाने जा रही फैक्ट्री
    Next Article डॉक्टर हुए हैरान, कोरोना संक्रमित मां ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, एक पॉजिटिव और दूसरा निगेटिव

    Related Posts

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    October 6, 2026

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    October 6, 2026

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Специалистите и възможностите с barantrading.com за модерна търговия онлайн

    Πραγματικές δυνατότητες με το baloo bet login και ασφαλείς συναλλαγές καθημερινά

    Entuziasmul crescut pentru zizobet transformă pariurile într-o nouă aventură palpitantă

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    प्लेन से यात्रा में होगी जेब ढीली, इंडिगो की उड़ानों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट

    ब्रिटिश एयरवेज विमान 9 मिनट में 28 हजार फीट नीचे गिरा, डंप किया 30 टन फ्यूल, बाल-बाल बचीं सैकड़ों जानें

    उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, 2 केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काटे

    चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.