Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित थाना परिवार की ओर से प्रवासी मजदूरों को कराया जा रहा है भोजन
    Breaking News झारखंड

    कुंडहित थाना परिवार की ओर से प्रवासी मजदूरों को कराया जा रहा है भोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: कुंडहित मोड़ के समीप कुंडहित थाना परिवार की ओर से प्रवासी मजदूरों के किचन के माध्यम से भोजन कराया जा रहा है।मौके पर कुंडहित पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवेश कुमार भगत ने कहा आपदा के इस भीषण और पीड़ादायक समय मे हमारा एक छोटा सा प्रयास।
    कोरोना लॉक डाउन के कारण वैसे भी हमारी प्राथमिकताएं बदल गयी हैं। अभी हमें सामने आकर और अपनी जान पर खेलकर अपने कर्तव्य पूरे करने होते हैं। अदृश्य दुश्मन से लोहा लेने की ट्रैनिंग तो हमे हैं, किंतु इस बार एक नए और अबूझ दुश्मन से पाला पड़ा है। बाबजूद इन दुश्वारियों और व्यस्तताओं के हम अपने कर्तव्य पर अड़े हुए हैं और जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। हमारे बेहद संवेदनशील पुलिस अधीक्षक महोदय की प्रेरणा और आदेश से हम ने इस युद्ध मे एक नया मोरचा खोल दिया है। सेवा का मोर्चा। उन थकेमांदे प्रवासी मजदूरों की सेवा, जो सैकड़ों किलोमीटर की दूरी लांघ कर हमारे जिले से गुजरते हैं। भूख से बिलबिलाते इन प्रवासी भाइयों को भोजन कराते हुए जो अप्रतिम आनंद मिल रहा है, वह अवर्णनीय है। जब ये मजदूर अपनी फटी बिबाईयां और चकनाचूर हुए सपने लेकर हमारे पास आते हैं, तो इस देश के भविष्य के प्रति आश्वस्ती डिगने लगती है।
    लाचार, बेघर यायावरों को तृप्ति भर भोजन मिलने पर कभी कभी ऐसे दृश्य उत्पन्न हो जा रहे है जो मन भारी कर देते हैं। कल बिहार के सुपौल के रहने वाले एक भाई , जो आंध्रप्रदेश से लौट रहे थे, ने भोजन कर लेने के बाद फुट फुट कर रोना शुरू कर दिया। हमारी विवशता कि न हम उन्हें सीने से लगाकर ढांढस बंधा सकते हैं, न पीठ पर सांत्वना की थपकी दे सकते हैं। अजीब बिडम्बना है। न हम जानते हैं कि वे संक्रमित हैं, न वे जानते हैं कि हम संक्रमित हैं, मगर हम दोनों मानते हैं कि हम संक्रमित हैं।
    फिर भी,
    पुलिस सेवा का यह नया फ्रंट भूखों को भरपेट भोजन दे रहा है, और हमे भरपेट संतोष।
    और क्या चाहिए?
    भरपेट भोजन के बाद उन्हें अपने गंतव्य तक किसी वाहन से भेजा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article तूफान अम्फान की हिंदुस्तान में दस्तक से पहले बारिश शुरू, 3 लाख लोगों को किया रेस्क्यू

    Related Posts

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    August 10, 2026

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    August 10, 2026

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    छात्र आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा : परविंदर सिंह

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.