Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में ऑड-ईवन से खुलेंगी दुकानें, केजरीवाल ने जारी की गाइडलाइंस जानें- कल से क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद.?
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में ऑड-ईवन से खुलेंगी दुकानें, केजरीवाल ने जारी की गाइडलाइंस जानें- कल से क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद.?

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: लॉकडाउन 4.0 को लेकर दिल्ली सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार 18 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लॉकडाउन का इस्तेमाल तैयारी के लिए किया. अब लॉकडाउन के दिशा में आगे बढऩा है. हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी.उन्होंने कहा कि अब हमें अपनी अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की दिशा में बढऩा है. कल केंद्र सरकार ने इस बारे में कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं. लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन इसमें कई ढील दी जाएंगी. कोरोना अगले एक दो महीने में तो खत्म नहीं होने वाला नहीं है, जब तक इसकी वैक्सीन नहीं आएगी तब तक ये खत्म नहीं होने वाला. अब हमें कोरोना के साथ अपनी जिंदगी चलाने की आदत डालनी होगी, लॉकडाउन हमेशा नहीं रह सकता.

    सरकारी-प्राइवेट ऑफिस खुलेंगे

    सीएम ने कहा सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर अपनी पूरी क्षमता के साथ खुल जाएंगे, लेकिन प्राइवेट दफ्तर कोशिश करें कि जितना ज्यादा घर से काम किया जा सके, उतना घर से काम किया जाए. राजधानी में इंडस्ट्री, निर्माण कार्य भी शुरू होंगे.

    शाम 7 से सुबह 7 बजे तक पाबंदी जारी रहेगी

    सीएम ने कहा कि शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी काम के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग, 10 साल से कम उम्र के लोग, गर्भवती महिलाओं और ऐसे लोग जिनको दूसरी बिमारी है, उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी.

    नहीं खुलेंगे स्पॉ और सैलून

    सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेट्रो, स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हाल बंद रहेंगे. किसी भी तरह की बड़ी गेदरिंग की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा सैलून, स्पा खोलने की भी मंजूरी नहीं दी गई है. धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे.

    कार पूलिंग की अनुमति नहीं

    अरविंद केजरीवाल ने स्टेडियम में दर्शक को आने की अनुमति नहीं होगी. ऑटो, द्ग-रिक्शा को अनुमति एक यात्री के साथ दी गई है. टैक्सी और कैब में 2 पैसेंजर्स जा सकते हैं. वहीं, मैक्सी कैब और आरटीवी में 5 पैसेंजर्स की परमिशन दी गई है, लेकिन कार पूलिंग की अनुमति नहीं होगी.

    बस में यात्रा से पहले होगी स्क्रीनिंग

    सीएम ने कहा कि बस में 20 यात्रियों को अनुमति होगी. बस में यात्रियों को चढऩे से पहले स्क्रीनिंग से गुजरना होगा. 4 पहिया में 2 यात्री, 2 व्हीलर में सिंगल राइडर को अनुमति दी गई है. सीएम ने कहा कि ऑड-इवन के मुताबिक सभी दुकानें खुलेंगी. आवश्यक चीजों की दुकान रोज खुलेंगी. कंटेंटमेंट जोन में कोई एक्टिविटी की अनुमति नहीं होगी. हर दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी होगी. अगर इसे फॉलो नहीं किया गया तो दुकान बंद होगी. वहीं, शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंगे. बॉर्डर पर डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ को बिना रोक-टोक के आने दिया जाएगा.

    45 प्रतिशत लोग ठीक होकर घर गए

    सीएम ने कहा कि दिल्ली के अंदर अभी तक कोरोना के 10,054 मामले सामने आए हैं. इसमें से लगभग 45 प्रतिशत लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. कोरोना से अब तक 160 लोगों की मौत हुई है. हम हर व्यक्ति की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अन्य राज्य या देश की अपेक्षा दिल्ली में मौत कम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रामविलास पासवान का कार्यालय दो दिन के लिये सील
    Next Article विराट कोहली का बड़ा खुलासा: टीम में सिलेक्शन के लिए मांगे गए थे पैसे

    Related Posts

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    October 18, 2026

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    October 18, 2026

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    October 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    नवरात्र में डांडिया की धूम: जमशेदपुर में भक्ति और उत्सव का रंगारंग माहौल

    हो समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को किया सम्मानित, गुरु लाको बोदरा का चित्र किया भेंट

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.