Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 195 किमी की रफ्तार से बुधवार को आएगा सुपर साइक्लोन अम्फान, प. बंगाल में बड़े नुकसान की आशंका
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार

    195 किमी की रफ्तार से बुधवार को आएगा सुपर साइक्लोन अम्फान, प. बंगाल में बड़े नुकसान की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    195 किमी की रफ्तार से बुधवार को आएगा सुपर साइक्लोन अम्फान, प. बंगाल में बड़े नुकसान की आशंका

    चक्रवाती तूफान अम्फान ने ‘सुपर साइक्लोन’ का रूप ले लिया है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में यह 20 मई की दोपहर में पहुंचेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है और इससे काफी नुकसान की आशंका है। भारत में इससे पहले ऐसा चक्रवाती तूफान 1999 में आया था। केंद्र सरकार और नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) ने सोमवार को यह चेतावनी जारी की। सोमवार को इसे लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी हुई और तैयारियों का जायजा लिया गया।

    अम्फान ने सोमवार को सुपर साइक्लोन का रूप लिया

    केंद्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में अम्फान ने सोमवार को सुपर साइक्लोन का रूप ले लिया।इससे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में काफी नुकसान की आशंका है। यहां यह तूफान 20 मई को 195 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराएगा। पश्चिमी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता जिले सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है। ओडिशा के जगतिसंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिले ज्यादा प्रभावित होंगे।

    छह मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका

    भारतीय मौसम विभाग ने समुद्र में चार से छह मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है। इससे उत्तर और दक्षिण 24 परगना के निचले इलाके में पानी भर सकता है। पश्चिमी मिदनापुर में तीन से चार मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। तूफान के कारण दूरसंचार सेवाएं बाधित हो सकती हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने संबंधित विभागों को तैयार रहने को कहा है ताकि जल्द से जल्द सेवाएं दोबारा शुरू की जा सकें। राहत और बचाव कार्यों के लिए तटरक्षक बल और नौसेना ने पोत और हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। सेना और वायुसेना को भी तैयार रहने को कहा गया है।

    इससे पहले 1999 में आया था सुपर साइक्लोन

    एनडीआरएफ प्रमुख एस.एन. प्रधान ने कहा, “अम्फान जब तटीय इलाकों में पहुंचेगा तब यह बेहद खतरनाक स्तर का चक्रवाती तूफान होगा। यह सुपर साइक्लोन से बस एक लेवल नीचे होगा।” हालांकि इसे सुपर साइक्लोन का दर्जा दे दिया गया है। इससे पहले 1999 में ओडिशा में आए तूफान को यह दर्जा दिया गया था।” प्रधान के अनुसार ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अम्फान का असर मई 2019 में आए ‘फनी’ जैसा हो सकता है। एनडीआरएफ ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आपात स्थिति से निपटने के लिए 25 टीमें तैनात की हैं और 12 को स्टैंडबाय में रखा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि एनडीआरएफ के साथ राज्य की टीमें भी भेजी गई हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार की सुबह कहा था कि 20 मई की शाम तक तूफान की गति 265 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article भूख से लगातार हो रही मौत राज्य सरकार के निकम्मेपन का प्रमाण : रघुवर
    Next Article  होम क्वारंटाइन नियमों के साथ साफ-सफाई पर दे विशेष ध्यानः उपायुक्त देवघर

    Related Posts

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    August 10, 2026

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    August 10, 2026

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.