Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने छिपाया कोरोना वायरस का डेटा, मृतकों की संख्या 6 लाख से ज्यादा
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन ने छिपाया कोरोना वायरस का डेटा, मृतकों की संख्या 6 लाख से ज्यादा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन द्वारा घोषित कोरोना वायरस का वास्तविक डेटा अधिाकारिक आंकड़े से बहुत ज्यादा हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार चीन में 6,40,000 कोरोनो वायरस केस हो सकते हैं, जो कि उसके आधिकारिक आंकड़े 82,000 से काफी अधिक है. फॉरेन पॉलिसी मैगजीन और 100 रिपोर्टर्स् की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटा जबकि पूरी तरह से व्यापक नहीं है, लेकिन अविश्वसनीय रूप से समृद्ध है. इसमें जानकारी के 6,40,000 से अधिक अपडेट्स हैं, जो कम से कम 230 शहरों को कवर कर रहे हैं. दूसरे शब्दों में कहें, तो 6,40,000 पंक्तियां उस वक्त पर खास जगहों के केस की संख्या कथित तौर पर दिखा रही हैं, जिस वक्त ये डेटा इक_ा किया गया.इन संगठनों को डेटा, चीनी सेना के नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी से कथित तौर पर लीक हुआ बताया जाता है. इस डेटा में अस्पतालों के स्थान, अपार्टमेंट कंपाउंड्स से जुड़ी जगहों के नाम, होटल, सुपरमार्केट, रेलवे स्टेशन, रेस्तरां और देशभर में फैले स्कूलों के कवर होने का दावा किया गया है.

    100 रिपोर्ट्र्स की रिपोर्ट में फरवरी के शुरू से लेकर अप्रैल के आखिर तक डेटा के हर एक अपडेट में जगहों से जुड़े अक्षांश, देशांतर और पुष्ट केसों की संख्या शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार डेटा में महामारी के एपिसेंटर रहे हुबेई प्रांत के वुहान में और आसपास की जगहों के मौतों और रिकवरी की संख्या भी शामिल हैं.

    वहीं स्वतंत्र विशेषज्ञों का मानना है कि इस विषय में और आगे जांच से ही सच्चाई का पता चल सकता है. हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ से जुड़े महामारी वैज्ञानिक डॉ एरिक फिएगी-डिंग ने कहा है कि यह पूरी तरह से संभव है कि यह लोकेशन ट्रैकिंग डेटा है और इस प्रकार एक संक्रमित केस की एक से अधिक पंक्ति हो सकती हैं या कुछ संदिग्ध केस हो सकते हैं और परिवार के सदस्य भी ट्रैक किए गए हो सकते हैं. हमें और अधिक सीखने की जरूरत है, लेकिन यह अच्छा है कि फॉरेन पॉलिसी ने इसे उजागर किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने चांडिल में हजारों जरूरतमंदों के बीच कच्चा राहत सामग्री वितरण किए
    Next Article रेड जोन में भी गैर-जरूरी वस्तुओं की डिलेवरी कर सकेंगी ई-कामर्स कंपनियां

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.